मेरठ में भाकियू की बैठक में गन्ना मूल्य 600 रुपये करने की मांग
अनिश्चितकालीन आंदोलन अथवा 72 घंटे का सांकेतिक आंदोलन करने का आव्हान किया।
Meerut News: भारतीय किसान यूनियन मेरठ की जनपदीय बैठक सरधना तहसील के भोला झाल पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जगपाल जाटोली ने की। बैठक में मुख्य प्रशिक्षक जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी रहे। बैठक के दौरान लगभग 120 ग्रामों के किसानों ने भाग लिया। इस दौरान गांवों के अध्यक्ष एवं संगठन जिम्मेदार मौजूद रहे। बैठक में सदर एवं सरधना तहसील क्षेत्र के संगठन कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग ने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार करने की रणनीतियों को साझा करते हुए सरकार को किसान की ओर ध्यान न देने संबंधी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चाकी।
पेराई सत्र शुरू होने से पहले बढाया जाए गन्ना मूल्य
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सरकार से भी मांग की पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना किसानों को राहत दे और गन्ना मूल्य 600 रुपए घोषित करे। जिससे किसान को राहत मिल सके।
गन्ना मूल्य बढ़वाने हेतु किसानों ने खेत आंदोलन, रेल रोको आंदोलन समेत जिला कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन आंदोलन अथवा 72 घंटे का सांकेतिक आंदोलन करने का आव्हान किया। जिस पर उपस्थित समस्त किसानों ने एकजुट होकर आंदोलन करने का आव्हान किया। इस दौरान पदनाम का दुरुपयोग संबंधी शिकायत पर जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि प्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी जिले में कोई नियुक्त नहीं है। इस प्रकार के पदनाम का उपयोग कोई न करे अन्यथा कानूनी कार्रवाई करने का संगठन मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र की विज्ञप्ति अधिकाशं जिलाध्यक्ष स्वयं भेजते हैं। कुछ व्यक्ति इन पदनाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस दौरान सभी किसानों एवं संगठन जिम्मेदारों ने आगामी रणनीति तैयार करते हुए एकजुट होकर किसान समस्याओं के विरोध आंदोलन करने का आव्हान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मोनूटिकरी, बबलू, मेजर, रामफल, हरीश, अनुज, सुरेन्द्र, देशपाल, रामबोस, विनैश, बिट्टू, हरबीर, वीरपाल आदमी मौजूद रहे।



