अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने फायरिंग की घटना में फरार अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा, पैर में लगी गोली

अभियुक्त के पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस व खोखा बरामद किया गया है।

Meerut Police Encounter: थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने फायरिंग की घटना में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। अभियुक्त के पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस व खोखा बरामद किया गया है।
वादी ने थाना पर तहरीर दी थी
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी वादी ने थाना पर तहरीर दी थी। जिसके आधार पर थाना ब्रह्मपुरी पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी थी।
इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बच्चा कब्रिस्तान वाले कच्चे रास्ते पर माधवपुरम से लिसाड़ीगेट मार्ग पर उसको घेर लिया। ब्रह्मपुरी पुलिस ने जब अभियुक्त को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में जुनैद पुत्र अनीस खलीफा निवासी म0नं0 319 गली नं0-01 हाजी सत्तार की कोठी, ऊंचा सिद्दीकनगर थाना लिसाड़ी गेट गोली लगने से घायल होकर गिर गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

Related Articles

Back to top button