अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में मिशन शक्ति के तहत दंपत्ति सम्मान कार्यक्रम में दंपत्तियों को किया सम्मानित

मेरठ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध।

Meerut News: मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अन्तर्गत काउंसलिंग के माध्यम से वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादों का समाधान कर पुनः साथ रह रहे 348 दंपत्तियों को सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0’ के अन्तर्गत शारदीय नवरात्रि-2026 के पावन अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की ‘सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन’ को समर्पित विशेष अभियान के क्रम में जनपद मेरठ में ‘दंपत्ति सम्मान कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।


आपसी संवाद एवं समझाइश के माध्यम से विवादों का समाधान कराया
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मेरठ के आदेशानुसार संचालित ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0’ के अन्तर्गत मिशन शक्ति केन्द्रों एवं परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा प्राप्त वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद संबंधी प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर आपसी संवाद एवं समझाइश के माध्यम से विवादों का समाधान कराया गया।


पारिवारिक जीवन व्यतीत करने हेतु प्रेरित किया
काउंसलिंग के फलस्वरूप आपसी मतभेद दूर कर समझौता करते हुए पुनः पारिवारिक जीवन व्यतीत कर रहे कुल 348 दंपत्तियों को मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अन्तर्गत सम्मानित किया गया। दंपत्तियों को भविष्य में आपसी विश्वास, संवाद, सम्मान एवं सामंजस्य के साथ पारिवारिक जीवन व्यतीत करने हेतु प्रेरित किया गया। इसी क्रम में ‘परिवार परामर्श केन्द्र, मेरठ’ में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी महिला थाना तथा मिशन शक्ति केन्द्रों एवं परिवार परामर्श केन्द्र के प्रभारियों द्वारा किया गया।


परिवारों को टूटने से बचाया जा सकता है
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आपसी संवाद, समझ एवं सकारात्मक काउंसलिंग के माध्यम से वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादों का समाधान कर परिवारों को टूटने से बचाया जा सकता है। मेरठ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने के साथ-साथ पारिवारिक सौहार्द एवं जनपद में सुरक्षित, भयमुक्त व सकारात्मक वातावरण बनाए रखने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button