अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह के पांच अभियुक्त गिरफ्तार, कटी बाइक और औजार बरामद

अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

मेरठ। मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी और कटान करने वाले गिरोह के पांच अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से छह कटी/स्क्रैप बाइकें, घटना में प्रयुक्त दो बाइक, 01 छोटा हाथी वाहन, तीन अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस एवं नकदी बरामद की है। दिनांक 23 को एमएलसी निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ग्राम खजूरी के पास परीक्षितगढ़-मेरठ रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्त मोसिन, फरमान, सूफियान उर्फ सोफी,शाह आलम एवं मोहम्मद असलम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद बाइकों एवं अन्य सामान के संबंध में आवश्यक सत्यापन एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button