मनोरंजन
अनुष्का को बर्थडे की बधाई देते हुए सलमान ने लॉन्च किया ‘सुल्तान’ का टीजर

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म सुल्तान का टीजर पोस्ट करते हुए लिखा है हैप्पी बर्थडे सुल्तानी।
गौरतलब है कि अनुष्का और सलमान फिल्म सुल्तान जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान और अनुष्का की जोड़ी पहली बार साथ दिखेगी। सलमान इस फिल्म में एक हरियाणवी पहलवान का रोल निभा रहे हैं। वहीं अनुष्का फिल्म में आरफा नाम की लड़की के रोल में हैं।
वहीं अनुष्का भी इस फिल्म में कई पहलवानों को पटखनी देती नजर आएंगी। ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी।



