मनोरंजन

बिपाशा की शादी में पहुंचकर सलमान खान ने करण का उड़ाया मजाक!

एजेंसी/ salman-khanमुंबई। शनिवार बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। एक तरफ जहां ये बिपाशा की पहली शादी है वहीं करण की ये तीसरी शादी है। बिपाशा की शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। सलमान खान भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंचे थे उन्होंने यहां पर भी मजाक-मजाक में करण सिंह ग्रोवर पर चुटकी ली।

दरअसल सलमान बिपाशा और करण के साथ मीडिया को पोज दे रहे थे तभी वहां मौजूद पत्रकारों ने सलमान से पूछा कि वो इस नए जोड़े को क्या शुभकामनाएं देना चाहेंगे तो उन्होंने मजाक-मजाक में ही सही करण पर तंज कस दिया। सलमान ने करण की ओर देखकर जवाब दिया कि ये जोड़ी बहुत अच्छी है और मैं चाहता हूं कि यह जोड़ी टिके। इम्पोर्टेन्ट है इसका टिकना।

इतना ही नहीं जब वहां मौजूद पत्रकरों ने सलमान से बिपाशा-करण के हनीमून के बारे में पूछने लगे तो बिपाशा ने भी उसपर चुटकी लेते हुए कहा कि सलमान भी हमारे साथ हनीमून पर जाएंगे। बिपाशा ने इस दौरान यह भी कहा कि वो नहीं चाहतीं कि कभी सलमान की शादी हो। जब रिपोर्टर्स ने सलमान से पूछा कि वे कब शादी कर रहे हैं तो बिपाशा ने कहा कि मैं नहीं चाहती कि कभी सलमान की शादी हो। मैं सलमान की फ्रेंड हूं और सलमान दुनियाभर की लड़कियों के लिए अच्छे होने चाहिए। वो जब चाहें शादी करें न करें। खुश रहें बस।

गौरतलब है कि बिपाशा से पहले करण दो बार शादी कर चुके हैं और दोनों ही बार उनका तलाक हुआ। उनकी पहली पत्नी श्रद्धा निगम से उनकी शादी सिर्फ दस महीने ही रही और दूसरी पत्नी जेनिफर विंगेट से उनकी शादी चार साल तक रही।

Related Articles

Back to top button