टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

आखिर कब देगा मानसून महाराष्ट्र में ‘दस्तक’? गर्मी से कब मिलेगी राहत, जानें बारिश और मौसम का हाल

नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक तरफ केरल में मॉनसून (Southwest Monsoon) ने एक हफ्ते की देरी के बाद ही सहीं लेकिन आखिरकार दस्तक दे दी है। वहीं अब दक्षिणी राज्य के कई शहरों में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं अब मॉनसूनी हवाओं के आगमन से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का केरल में आगमन सामान्य तारीख से इस बार सात दिन बाद यानी 8 जून को हुआ।

अब भले ही मॉनसून केरल में प्रवेश कर चुका है, लेकिन यह महाराष्ट्र (Maharashtra Monsoon) में यह कब आएगा, इसे लेकर अब भी अनिश्चितता बरकरार है। हालांकि, अब IMD का अनुमान है कि मॉनसून की एंट्री आगामी 15 से 17 जून के बीच महाराष्ट्र में हो सकती है। इस बाबत भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक महाराष्ट्र सहित मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मानसून के आगमन तक यहां अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

हालांकि भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुंबई प्रमुख एसजी कांबले के मुताबिक, महाराष्ट्र में मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख 10 जून और मुंबई में 11 जून रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल अगले एक दो दिन इसकी प्रगति पर नजर रखी जा रही है। वहीं केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख एक जून है। इस बार मानसून अपने तय समय से करीब सात दिन की देरी से केरल पहुंचा है।

लेकिन इस बीच, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 घंटों के भीतर ही मुंबई में प्री-मानसून बारिश (Mumbai Pre-Monsoon Rains) शुरू होने की प्रबक संभावना है। हालांकि मुंबई में मॉनसून की शुरुआत की तारीख अभी भी साफ़ नहीं है, लेकिन प्री-मानसून बारिश से शहर के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसी के साथ ही पुणे में भी फिलहाल गर्मी का प्रकोप है और साथ ही साथ राज्य की उपराजधानी नागपुर में भी फिलहाल लोग गर्मी से त्रस्त हैं और बारिश की राह देख रहे हैं।

फिलहाल IMD क्षेत्रीय मानसून केंद्र मुंबई मानसून की प्रगति पर नजर रखी जा रहा है। इधर चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ (Biparjoy Cyclone) मुंबई से बहुत दूर है लेकिन इससे बनी प्रणाली के कारण मुंबई में अब बादल इकट्ठा होने शुरू हो गए है। जिससे आज शनिवार और रविवार को मुंबई में बारिश हो सकती है। रविवार और सोमवार को भी शहर में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

IMD के अनुसार महाराष्ट्र में मॉनसून की शुरुआत के बारे में अगले दो-तीन दिनों में सटीक तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। अगले एक हफ्ते में दस दिनों में मुंबई में मॉनसून की शुरुआत हो सकती है। जानकारी दें कि महाराष्ट्र के दक्षिणी कोंकण में मॉनसून प्रवेश करता है। महाराष्ट्र में 15-16 जून के बीच मॉनसून की बारिश होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि चक्रवात ‘बिपरजॉय’ मॉनसून की तीव्रता को प्रभावित कर रहा है और केरल में इसकी शुरुआत धीमी होगी। वैसे केरल में मॉनसून की शुरुआत की सामान्य तारीख एक जून रहती है।

Related Articles

Back to top button