टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखा सूर्यग्रहण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के कोझीकोड से शेयर कीं तस्वीरें

नई दिल्ली : कई देशों में दशक का आखिरी सूर्य ग्रहण गुरुवार सुबह यानि आज देखा गया। भारत के अलावा ये ग्रहण एशिया के कुछ देश, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई दिया। भारत में ग्रहण सुबह 8:4 बजे शुरू हुआ और 10:56 बजे खत्म हुआ। ये करीब 2:52 घंटे तक रहा। इस दौरान इसे मुम्बई, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, मैसूर, कन्याकुमारी समेत देश के कई शहरों में देखा गया। अधिकतम स्थानों पर आंशिक ग्रहण दिखाई दिया, लेकिन केरल के कारगोड़ा, महाराष्ट्र के मुंबई और यूएई के दुबई में चंद्रमा ने सूर्य को ढक लिया और रिंग ऑफ फायर की स्थिति नजर आई।

सूर्यग्रहण देखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी केरल के कोझिकोड पहुंचे थे, हालांकि बादलों की वजह से वे उसे नहीं देख सके और उन्हें स्क्रीन पर देखकर संतोष करना पड़ा। जिसके कुछ फोटोज उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किए। भारत में ये ग्रहण केरल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में दिखा। वहीं श्रीलंका, मलेशिया, यूएई, सऊदी अरब, कतर, इंडोनेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और ओमान जैसे देशों में भी दिखा।

Related Articles

Back to top button