फीचर्डराष्ट्रीय

बड़ी खबर: पेड़ पर लटका मिला शव, पीठ पर लिखा- भाजपा में शामिल हुए इसलिए की हत्या

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर गांव के पास स्थित जंगल में पुलिस ने एक भाजपा कार्यकर्ता का शव बरामद किया है। भाजपा ने इसे हत्या करार देते हुए इसके लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

बड़ी खबर: पेड़ पर लटका मिला शव, पीठ पर लिखा- भाजपा में शामिल हुए इसलिए की हत्यापार्टी का आरोप है कि बीते महीने हुए पंचायत चुनावों में सक्रिय भागीदारी के चलते ही त्रिलोचन महतो नाम के कार्यकर्ता की हत्या की गई है। कुछ नकाबपोशों ने उसे घर से निकाल कर जंगल में ले जाकर हत्या कर दी और उसका शव पेड़ से लटका दिया। सूत्रों ने बताया कि शव के पास एक नोट भी बरामद हुआ है। उसमें लिखा गया है कि भाजपा में शामिल होने की वजह से ही उसकी हत्या की गई है।

भाजपा के एक स्थानीय नेता ने बताया कि पंचायत चुनावों में जीतने वाले सभी उम्मीदवारों को सुरक्षा के लिहाज से पार्टी के दफ्तर में रखा गया है। यह लोग तृणमूल कांग्रेस की धमकियों की वजह से अपने घर तक नहीं लौट पा रहे हैं। उस नेता का आरोप है कि पुलिस भी उनको भाजपा से नाता तोड़ने के लिए धमका रही है। इस हत्या के विरोध में भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button