उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यलखनऊ

संजीत यादव के परिवार से मिले अखिलेश, दो लाख की मदद की  

संजीत यादव के परिवार से मिले अखिलेश, दो लाख की मदद की  

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज कानपुर से अपहृत संजीत यादव के पिता चमन सिंह, मां कुसमा देवी तथा बहन रूचि यादव ने भेंट कर उनसे न्याय दिलाने का आग्रह किया। संजीत यादव का 22 जून 2020 को अपहरण हुआ था, 26 जून 2020 को फिरौती मांगी गई, 28 जून 2020 को पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया। अब तक संजीत की लाश भी नहीं मिली है।

समाजवादी पार्टी के अनुसार पीड़ित परिवार का कहना था कि पुलिस निष्पक्ष जांच के बजाय उल्टे परिवारीजनों को ही परेशान कर रही है। सरकार इस अपहरण और हत्याकाण्ड का आज तक खुलासा भी नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा हम और क्या कर सकते हैं अपने बेटे की याद में दीपक जलाते रहेंगे।

सांत्वना स्वरुप दिए दो लाख, पहले भी की थी पांच लाख की मदद

अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ हैं। परिवार को न्याय मिलना चाहिए। सरकार इस परिवार को 50 लाख रूपये की मदद दे तथा परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी दे। उन्होंने समाजवादी पार्टी की तरफ से संवेदना स्वरूप 2 लाख रूपए परिवारीजनों को दिए। इससे पूर्व समाजवादी पार्टी की ओर से इस परिवार को 5 लाख रूपए की मदद दी जा चुकी हैं। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा कानपुर महानगर जिलाध्यक्ष डाॅ0 इमरान और समाजवादी नेता सम्राट विकास भी मौजूद थे।


लगता है बिना सरकार के चल रहा उत्तर प्रदेश : अखिलेश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि संजीत यादव का अपहरण और हत्या की घटना दुःखद है। पुलिस को ऐसा व्यवहार करना चाहिए जिससे पीड़ित परिवार उस पर भरोसा कर सके। यह पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह सम्पूर्ण घटनाक्रम का पता लगाए और हत्या के बाद शव बरामद कर परिवार को सौंप दे। उन्होंने कहा यह कैसी अमानवीय सरकार है कि एक परिवार के नौजवान सदस्य की हत्या के बाद उसका शव तक नहीं बरामद किया जा सका, यहां तो लगता है उत्तर प्रदेश बिना सरकार के चल रहा है।

Related Articles

Back to top button