टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में सेना के अधिकारी शहीद

पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में सेना के अधिकारी शहीद

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए बुधवार को जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के केरी सेक्टर में गोलीबारी की जिससे भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गये।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह केरी सेक्टर में गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने भी इस कृत्य का माकूल जवाब दिया। गोलीबारी में सेना के जेसीओ घायल हो गये। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।

यह भी पढ़े: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत हुए कोरोना संक्रमित

इससे पहले 30 अगस्त को पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था जिसमें एक जेसीओ शहीद हो गये थे।

आपको बता दें कि पाकिस्तान 2020 की शुरुआत से ही नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करता आ रहा है। 2,720 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में 27 नागरिक मारे गए हैं और 100 अन्य घायल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button