उत्तर प्रदेशकरिअरमेरठराज्य

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026: 13 परीक्षा केंद्रों में 5569 परीक्षार्थी हुए शामिल

मेरठ में 6343 परीक्षार्थियों के लिए बनापए गए थे परीक्षा केंद्र।

Meerut News : बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 जनपद मेरठ में शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए मेरठ में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 6343 परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया था।
774 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
परीक्षा में 5569 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जबकि 774 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक प्रबंध किए गए थे। जिसके चलते परीक्षा निर्विघ्न रूप से संपन्न हुई।
सीसीएसयू वीसी संगीता शुक्ला ने किया निरीक्षण
परीक्षा की निगरानी एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा परीक्षा संचालन की प्रक्रियाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं शासन के मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया गया। परीक्षा के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय प्रशासन, जिला प्रशासन, केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button