अपराधपंजाबफीचर्डराज्य

अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर की बलविंदर सिंह भिखीविंड की हत्या

अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर गोली मार की बलविंदर सिंह भिखीविंड की हत्या

अमृतसर: पंजाब मेें आंतकवादियों का बहादुरी से सामना करने वाले बलविंदर सिंह भिखीविंड को आज सुबह सात बजे उनके घर में जबरन घुसकर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

आपको बता दें कि यह पूरी घटना शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह भिखीविंड की पत्नी की आंखों के सामने हुई।

श्री सिंह के भाई रंजीत सिंह ने दावा किया है कि हमले के पीछे आतंकवादी हो सकते हैं , हालांकि पुलिस ने अभी पक्के तौर पर ऐसा कुछ नहीं कहा है। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आवश्यक जांच कर रहे हैं।

यह भी देखें: —  टिहरी झील पर बना देश का सबसे लंबा सिंगल लेन झूला पुल 

आरएमपीआई की जिला कमेटी के सदस्य और कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत के साथी रह चुके कामरेड बलविंदर पंजाब में बहादुरी के साथ आतंकवादियों का मुकाबला करने के लिए कामरेड बलविंदर सिंह भिखीविंड तथा उनके पूरे परिवार को साल 1993 में राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा द्वारा शौर्यचक्र से सम्मानित किया था।

उनके साथ उनकी पत्नी जगदीप कौर, भाई रणजीत सिंह और भुपिंदर सिंह को भी शौर्यचक्र और शाल दे कर सम्मानित किया गया था। उनके परिवार के सदस्यों को संदेह है कि उनकी हत्या के पीछे आतंकवादी हो सकते हैं।

यह भी पढ़े:—  बिहार के मंत्री कपिलदेव कामत का कोरोना से निधन, नीतीश ने जताया शोक

राज्य में आंतकवाद दौरान श्री बलविंदर सिंह का आंतकवादियों के साथ 13 बार मुकाबला हुआ था। उन्होने तथा उनके परिवार ने बड़ी बहादुरी से आंतकबादियों को परास्त किया था। उनकी बहादुरी को देखते हुए राष्ट्रपति ने उन्हे शौर्यचक्र से सम्मानित किया था।

पंजाब सरकार ने हाल ही में श्री सिंह की सुरक्षा हाल ही में वापस ले ली थी। उन्होने फैसले का विरोध किया था क्योंकि उस पर पूर्व में भी हमला किया गया था। 2017 में, कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके आवास पर कई राउंड गोलियां चलाई थीं। सौभाग्य से हमले के दौरान उनके परिवार के सदस्यों में से कोई भी घायल नहीं हुआ।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button