अपराधटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

वायरल वीडियो को लेकर फिर सवालों के घेरे में बंगाल पुलिस, देखे वीडियो

वायरल वीडियो को लेकर फिर सवालों के घेरे में बंगाल पुलिस, देखे वीडियो
प्रतीकात्मक फोटो

कोलकाता : पश्चिम बंगाल पुलिस पर एकबार फिर महिलाओं के साथ बर्बरता का आरोप लगा है। घटना बुधवार की है। गुरुवार को इसका वीडियो सोशल साइट पर वायरल हुआ है। जिसे लेकर बंगाल पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दरअसल सोशल साइट पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें एक महिला खरदह थाने से निकल रही है और उसको कुछ लोग पकड़े हुए हैं। उसके मुंह से लगातार खून गिर रहा है और वह चिल्ला रही है। वीडियो के बारे में पता चला है कि महिला भाजपा कार्यकर्ता है।

बुधवार को महिला मोर्चा की कुछ सदस्य खरदह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए गई थीं। आरोप है कि थाने में महिला को पुलिसकर्मियों ने बर्बर तरीके से पीटा। उसे इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि मुंह से खून आने लगा। कुछ अन्य महिलाओं को भी पीटा गया।

https://twitter.com/KailashOnline/status/1341807915343069184?s=20

यह भी पढ़े: गुरुवार तड़के बारामूला में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ – Dastak Times 

कैलाश विजयवर्गीय ने टि्वटर पर शेयर किया वीडिया

इसे लेकर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने टि्वटर पर वीडियो अपलोड कर कहा है, “खरदाह पुलिस स्टेशन विरोध दर्ज कराने गए बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। महिलाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई देखें। एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए राज्य में महिलाओं के साथ पश्चिम बंगाल पुलिस असंवेदनशील और अमानवीयता व्यवहार कर रही है! शर्म करो ममताजी जनता माफ नहीं करेगी।”

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button