उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

भवेश कुमार होंगे उत्तर प्रदेश के चौथे मुख्य सूचना आयुक्त

भवेश कुमार होंगे उत्तर प्रदेश के चौथे मुख्य सूचना आयुक्त

लखनऊ : काफी अरसे से रिक्त चल रही मुख्य सूचना आयुक्त की कुर्सी पर सेवानिवृत्त आईपीएस अफसर को बिठाने की तैयारी चल रही है। भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी भवेश कुमार सिंह प्रदेश के अगले और चौथे राज्य मुख्य सूचना आयुक्त होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई तीन सदस्यीय समिति की बैठक में उनके नाम पर सहमति जता दी गई है। समिति की सिफारिश से संबंधित फाइल प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी के लिए राजभवन भेज दी गई है।

इन नामों पर हुआ मंथन

समिति ने जिन सात नामों पर विचार किया उनमें न्यायपालिका, भारतीय प्रशासनिक सेवा व भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी तथा आरटीआइ एक्टिविस्ट आदि शामिल थे।

  1. भवेश कुमार सिंह
  2. जस्टिस (रिटायर्ड) अनिल कुमार
  3. राजस्व परिषद अध्यक्ष आईएएस अधिकारी दीपक त्रिवेदी
  4. वर्तमान में सूचना आयुक्त राजीव कपूर
  5. दुष्यंत कुमार
  6. ताहिर हसन नकवी
  7. अशोक कुमार शुक्ला

कौन है भवेश कुमार सिंह

भवेश कुमार सिंह बिहार के सुपौल के मूल निवासी हैं। भारतीय पुलिस सेवा के उत्तर प्रदेश काडर के 1987 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वह अलीगढ़, मऊ, मथुरा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, प्रयागराज, बरेली और कानपुर में एसपी-एसएसपी तथा आगरा और गोरखपुर रेंज के आइजी रह चुके हैं। एक अगस्त 2017 को महानिदेशक (डीजी) के पद पर प्रमोट हुए थे। इसके बाद बीते साल वह डीजी इंटेलिजेंस के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

ज्ञात हो कि प्रदेश के तीसरे राज्य मुख्य सूचना आयुक्त रहे जावेद उस्मानी का कार्यकाल 16 फरवरी 2019 को खत्म हुआ था। तब से यह पद खाली था। लंबे समय से इस पद पर नियुक्ति होने का मामला अदालत में भी पहुंचा। इलाहाबाद हाईकोर्ट भी सरकार से इस बाबत जवाब मांग चुका है।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े : किसानों को जाति और खाप में बांटना ठीक नहीं 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button