राज्य

विंध्याचल में बड़ा हादसा, गंगा में नाव पलटने से तीन बच्चों समेत छह डूबे

रांची: विंध्याचल स्थित अखाड़ा घाट के सामने गंगा में झारखंड के रांची और बिहार के बक्सर के श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से छह लोग लापता हो गए। जबकि आठ लोगों को स्थानीय नाविकों ने बचा लिया। लापता लोगों की तलाश में पुलिस और गोताखोर देर शाम तक जुटे रहे। हादसे के समय नाव में 14 लोग सवार थे।झारखंड के रांची के धुरवा निवासी 35 वर्षीय राजेश तिवारी, अपने जीजा बक्सर निवासी विकास और अपने साल जमशेदपुर निवासी दीपक को परिवार सहित विंध्यधाम दर्शन के लिए आया था। बुधवार को दर्शन पूजन के पूर्व तीनों परिवारों के 12 लोग अखाड़ा घाट से उस पार जाने के लिए नाव में सवार हो गए। साथ में एक फोटोग्राफर को भी बैठा लिया। स्नान करने के बाद सभी उसी नाव से वापस लौट रहे थे।

दोपहर करीब एक बजे तेज बारिश में नाव गंगा में पलट गई। नाव को पलटते देख आसपास के नाविक डूब रहे लोगों को बचाने में जुट गए। स्थानीय नाविकों ने परिवार के छह लोगों के साथ आठ लोगों को बचा लिया। इसमें फोटोग्राफर और हादसाग्रस्त नाव का नाविक शामिल है। लेकिन हादसे में तीन बच्चे और तीन महिलाएं लापता हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम लापता छह लोगों की तलाश में देर शाम तक जुटी रही। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीआईजी आरके भारद्वाज, कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी अजय कुमार सिंह व सीओ सिटी प्रभात राय पहुंचकर घटना की जानकारी ली। देर शाम तक किसी की तलाश नहीं हो पाई थी।

झारखंड के धुरवा निवासी राजेश तिवारी अपने साले दीपक उसके परिवार के साथ पहले कर से बक्सर आया था। बक्सर से अपने जीजा विकास और बहन गुड़िया, बच्चे शौर्य व सत्यम को लेकर विंध्यधाम के लिए पहुंचे थे। हादसे में विकास की पत्नी व राजेश की बहन गुड़िया और उसके दो बच्चे लापता हैं। राजेश तिवारी का साला जमशेदपुर निवासी दीपक भी रांची में ही रहता है।

स्नान करने के बाद उसपर से लौटते समय करीब एक बजे नाव जब गंगा के बीच में पहुंची उसी समय तेज बारिश और हवा चलने लगी। तेज बारिश से नाव में पानी भर गया। इससे दर्शनार्थियों से भरी नाव पलटकर बीच गंगा में डूब गई। नाव पलटते ही घाट पर मौजूद अन्य नाविक अपनी अपनी नाव लेकर बचाने के लिए पहुंचे। नाविकों ने रांची के राजेश तिवारी (35), बक्सर के विकास (28), रांची के दीपक (27), वाहन चालक सुदीप (35), अल्का (9), रितिका (7) को बचा लिया जबकि बक्सर निवासी राजेश की बहन गुड़िया (28), भांजा सत्यम (5) और ढाई वर्ष के शौर्य, रांची निवासी खुश्बू (30), अनीषा (26), तीन माह की एक बच्ची लापता है।

Related Articles

Back to top button