राज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र: 12वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ी चूक; अंग्रेजी के पेपर में प्रश्न की जगह छपा उत्तर, बोर्ड ने कही ये बात

मुंबई: आज से महाराष्ट्र बोर्ड के 12 वीं के पेपर की शुरुवात हो गई है। पहले ही पेपर के दिन बोर्ड की बड़ी चूक सामने आई है। बताया जा रहा है कि, 12वीं बोर्ड की अंग्रेजी परीक्षा में तीन प्रश्नों में से एक प्रश्न में ही सवालों का जवाब दिया गया था। इस प्रश्नपत्र में एक प्रश्न के स्थान पर उत्तर छप गया है। सवाल की जगह उत्तर छपा देखकर छात्र भी हैरान रह गए। वही, अब बोर्ड की ओर से इसे लेकर स्पष्टीकरण दिया गया है।

प्रश्न के जगह छपा उत्तर
उल्लेखनीय है कि, आज (मंगलवार) की अंग्रेजी परीक्षा में कक्षा 12वीं के प्रश्न पत्र में Q3 के प्रश्न संख्या A3 से A5 की जगह आंसर प्रिंट किया गया। यह देख छात्र भी कुछ चकित रह गए। जिसके बाद बोर्ड ने गलती मानते हुए तुरंत इस मामले पर ध्यान दिया।

बोर्ड ने कही ये बात
बोर्ड ने प्रथम दृष्टया गलती मानी है। बताया गया है कि नियामक की रिपोर्ट आने के बाद सवाल हल करने की कोशिश करने वालों को ही ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे। साथ ही बोर्ड ने इस बारे में स्पष्ट किया है कि, त्रुटियों के संबंध में सही निर्णय की घोषणा की जाएगी।

आज से ही शुरू हुई एग्जाम
उल्लेखनीय है कि, महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार से राज्य भर में बारहवीं की परीक्षा शुरू हो गई है। पिछले पांच सालों में इस साल सबसे अधिक छात्रों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इस साल तीन हजार 185 मुख्य केंद्रों पर 14 लाख 57 हजार 283 छात्र इस बार परीक्षा दे रहे हैं। इस बार बारहवीं की परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च तक होगी।

कॉपीमुक्त होगी परीक्षा
बोर्ड ने निर्णय लिया है कि, इस बार की परीक्षा कॉपीमुक्त होगी, जिसके पूरी तैयारी के लिए उच्चस्तरीय बैठक हो चुकी है। परीक्षा हॉल में छात्रों को निर्धारित समय से पहले 10 मिनट का समय प्रश्नपत्रिका आकलन के लिए दिया जाएगा। सीबीएसई को 20 मिनट की अवधि दी जाएगी। यदि किसी की प्रैक्टिकल परीक्षा होने के बाद यदि किसी प्रैक्टिकल परीक्षा छूट जाए तो 21 मार्च को लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रैक्टिकल परीक्षा देने की सुविधा उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button