मनोरंजन

Bigg Boss 13: ‘वीकेंड का वार’ में अपने जन्मदिन का सरप्राइज देख रो पड़े सलमान खान

सलमान खान ‘बिग बॉस’ से दस साल से जुड़े हैं। ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) सलमान का दसवां सीजन है जिसे वह होस्ट कर रहे हैं। हालांकि सलमान कई बार इस शो को बीच में ही छोड़ने की बात कर चुके हैं। इस ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान को बिग बॉस ऐसा सरप्राइज देंगे जिसके बाद उनकी आंखें नम हो जाएंगी। इस बात का सबूत प्रोमो वीडियो है जिसमें सलमान रोते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, सलमान खान का जन्मदिन 27 दिसंबर को था। जन्मदिन के बाद दबंग खान का यह पहला ‘वीकेंड का वार’ है जिसे वह होस्ट करेंगे। इसी वजह से ‘बिग बॉस’ खुद सलमान को सप्राइज देंगे। ‘बिग बॉस’ सलमान को उनके ‘बिग बॉस’ के दस साल के सफर का एक वीडियो दिखाएंगे। इस वीडियो को देखकर सलमान भावुक हो गए और रो पड़े।

इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान से बिग बॉस कह रहे हैं- ‘आपके इस सफर को दस साल पूरे हो रहे हैं। आपने अक्सर यह बात दोहराई है कि आप इस शो से जुदा होना चाहते हैं लेकिन हमें भी मालूम है कि यह शो और इस शो से जुड़ी यादें आपके दिल के कितनी करीब है।’ वीडियो में सलमान बिग बॉस को शुक्रिया कहते हुए आंसू पोछते हुए नजर आ रहे हैं।

जन्मदिन पर सलमान ने मीडिया के साथ केक काटा था। सलमान को बधाई देने के लिए हजारों फैंस उनके अपार्टमेंट के बाहर भी पहुंचे थे। सलमान अपने फैंस से मिलने के लिए बालकनी पर आए थे। उन्होंने हाथ हिलाकर सबको धन्यवाद किया। इस बीच सलमान की आंखों में आंसू आ गए। सलमान ये देखकर भावुक हो गए कि उन्हें हजारों फैंस का प्यार मिल रहा है।

सलमान खान का जन्मदिन का जश्न इस बार और भी शानदार रहा क्योंकि वो दूसरी बार मामा बन गए। सलमान की बहन अर्पिता ने बेटी को सलमान के जन्मदिन के दिन जन्म दिया। इस बच्ची का नाम अर्पिता ने आयत रखा है। सलमान की आयत के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सलमान आयत के माथे को चूमते हुए नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button