टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगमहाराष्ट्रराज्यराष्ट्रीय

कोरोना के नए वायरस की रोकथाम के लिए मुंबई नगर निगम तैयार: इकबाल चहल

मुंबई : मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल चहल ने कहा है कि कोरोना के नए वायरस की रोकथाम के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। मुंबई विमानतल पर मनपा के स्वास्थ्यकर्मी युरोपीय देशों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच के लिए तैनात कर दिए गए हैं। इन यात्रियों को 7 दिन तक होटल में क्वारंटीन किए जाने की व्यवस्था की गई है।

यूरोपीय देशों से विमान की लैंडिंग पर रोक लगा दी गई है

चहल के अनुसार आज मंगलवार की रात 12 बजे से 5 जनवरी तक मुंबई सहित सूबे के सभी शहरीय क्षेत्रों में यूरोपीय देशों से विमान की लैंडिंग पर रोक लगा दी गई है। आज आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच विमानतल पर ही की जाएगी। इनमें अगर कोई कोरोना पाॅजिटिव पाया गया तो उसे तत्काल विमानतल से ही मरोल स्थित सेवनहिल अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। विमानतल पर कोरोना निगेटिव पाए गए यात्रियों को शहर के विभिन्न होटलों में क्वारंटीन किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न होटलों में दो हजार कमरे बुक किए गए हैं।

यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा

इकबाल चहल ने बताया कि पांच दिन बाद फिर इन यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। जिन यात्रियों का कोरोना टेस्ट पाॅजिटिव आएगा, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाएगा और जिनका निगेटिव पाया गया, उन्हें घर जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुंबई नगर निगम ने विमानतल पर तैनात यात्रियों की जांच के लिए पीपीई किट मुफ्त में मुहैया कराया है।

यह भी पढ़े: AMU ने दुनिया के कई देशों से सम्बन्धों को सशक्त करने का किया काम: नरेन्द्र मोदी – Dastak Times 

उल्लेखनीय है कि युरोपीय देशों में खासकर लंदन में कोरोना का नया वायरस तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में राज्य में मंगलवार की रात से ही सभी शहरों में 15 दिनों के लिए रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। इस आदेश के बाद राज्य के सभी विमानतलों पर यूरोपीय देशों से आए विमान यात्रियों की गहन जांच की जा रही है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button