संपूर्ण समाधान दिवस: तहसील सदर मेरठ में में कैंट विधायक व जिलाधिकारी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
जिलाधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि उनके प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराई जायेगी।
Meerut News: तहसील सदर में विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल व जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विधायक अमित अग्रवाल व जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
53 शिकायतों में मात्र 5 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 53 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 05 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील परिसर में पौधारोपण भी किया। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि उनके प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराई जायेगी।
अवैध कब्जा और भूमि पैमाईश की शिकायतें
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाईश कराने, पेंशन की मांग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग, चकबंदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 53 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से 05 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले, एसडीएम सदर दीपक माथुर, सीएमओ डा0 राम प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, आमजन तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।



