अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंगराज्य

बलिया में पत्रकार रतन सिंह की हत्या का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

बलिया : जिले में पत्रकार रतन सिंह (journalist Ratan Singh) की हत्या के बाद से मची खलबली अब थमने को है। पुलिस (Police) ने शुक्रवार को इस हत्याकांड के मुख्य आरोपित हीरा सिंह (Hira Singh) को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। फेफना थाना (Fefna Police Station) में एसओजी (SOG) की टीम उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपित हीरा सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने अभी गिरफ्तारी की पुष्टि (Confirmation) नहीं की है। इस हत्याकांड में पुलिस ने आरोपित प्रधान प्रतिनिधि झाबर सिंह की पिस्टल की लाइसेंस रद करने की रिपोर्ट भी प्रशासन को भेज दी है।

पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपित हीरा सिंह, अनिल सिंह व उदय सिंह को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना के बाद पत्रकार रतन सिंह के पिता ने दस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। रतन सिंह को गोली मारने के मुख्य आरोपित हीरा सिंह को पुलिस ने आज सुबह ही गिरफ्तार कर लिया। फेफना थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर रतन सिंह को प्रधान के घर में बदमाशों ने गोली मारी थी। इस हत्याकांड (Massacre) के दस में से छह आरोपितों को पुलिस ने दो दिन में ही पकड़ लिया था। इसके बाद मुख्य आरोपित की तलाश में पुलिस टीम ने बिहार प्रांत के बक्सर में भी बदमाशों के संभावित ठिकानों पर काफी छापेमारी की।

Related Articles

Back to top button