राज्य

My City app देखकर राज्यपाल बोले- अरे वाह, ये तो बड़े कमाल की चीज है

शिमला संस्करण में कवर होने वाले सभी शहर-गांवों की खबरें अब आपके मोबाइल पर उपलब्ध होंगी। हर घटना की खबर अब तुरंत आपको मिल सकेगी। हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने ‘माई सिटी ऐप’ लांच कर दिया है। राज्यपाल ने कहा अरे वाह, ये तो बड़ी कमाल की चीज है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जो डिजिटल टेक्‍नोलॉजी से नहीं जुड़ेगा वह दुनिया से कट जाएगा। माई सिटी ऐप के फीचर देखकर राज्यपाल ने कहा कि शिमला में लोग टूरिस्टों को लूटते हैं लेकिन अब इस ऐप से उन्हें काफी मदद मिलेगी। वहीं टूरिस्टों को यहां घूमने लायक पर्यटक स्‍थलों का भी आसानी से पता चल पाएगा। 
My City app देखकर राज्यपाल बोले- अरे वाह, ये तो बड़े कमाल की चीज हैइस मौके पर लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन केएस तोमर भी मौजूद रहे। उन्होंने भी इस कदम के लिए अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की। सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे राज्यपाल ने राजभवन में ये ऐप लॉन्च किया। खास बात है कि यह ऐप केवल खबरों तक ही सीमित नहीं हैं। इसके जरिए आप शिमला शहर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी पा सकते हैं। इतना ही नहीं आप खुद भी यहां खबरें भेज सकते हैं। खबर की पुष्टि के बाद उसे ऐप में जगह दी जाएगी। रिपोर्टर के रूप में आपका नाम वहां पर मेंशन किया जाएगा।

इस ऐप में आपको शहर के सभी बड़े अस्पतालों के बारे में पूरी जानकारी नंबरों के साथ मिलेगी। साथ ही कोई दुर्घटना होने पर इमरजेंसी कॉन्टेक्ट और क्षेत्रवार पुलिस के नंबर भी यहां मिलेंगे। हेल्थ से जुड़ी जानकारी, मसलन फिटनेस सेंटर, योगा सेंटर और जिम के बारे में विस्तार से सारी बातें इस पर उपलब्ध होंगी।

यह ऐप आपको आपके शहर की खबरें तो तुरंत बताएगा ही साथ में शहर में होने वाली गतिविधियों की भी पूरी जानकारी देगा। रूटीन इवेंट के साथ खेल और कला-संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की पूरी जानकारी भी इस पर मिलेगी। इसके अलावा शिमला अमर उजाला सेलेक्ट कर ई-पेपर और वीडियो भी इस ऐप पर देखा जा सकता है।

आपके शहर में कौन सी फिल्म किस मल्टीप्लेक्स, थियेटर में लगी है और उसका शो टाइम क्या है, यह जानकारी आप इस ऐप से हासिल कर सकते हैं। फिल्म की समीक्षा भी इस पर पढ़ सकेंगे। 

हर जरूरी नंबर है यहां यदि आप शहर में नए हैं तो शहर के प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन और मैकेनिक के नंबर भी यहां आपके लिए होंगे। इमरजेंसी में शहर के थानों और एंबुलेंस के नंबर भी यहां होंगे।

ट्रैवेल में होगा मददगार
इसके जरिए आप शहर के घूमने-फिरने के स्थान, उन जगहों की खासियतें और वहां पहुंचने के रूट आसानी से पा सकते हैं। शहर के बस और रेलवे स्टेशनों की लोकेशन और नंबर के साथ यदि आप टैक्सी बुक करना चाहते हैं, तो टैक्सी ऑपरेटर के नंबर भी इस पर मिलेंगे।

बाजार और डिस्काउंट के बारे में
शॉपिंग करने की आपकी आदत को समझते हुए शहर के मॉल्स और शोरूम की सभी बड़ी डील्स और डिस्काउंट आपके इस ऐप में उपलब्ध होंगे। इसके माध्यम से आप शहर के बाजारों के बारे में जान सकते हैं। साथ ही बाजार में कौन सा सामान कहां से मिलेगा, इस बात की जानकारी भी इसमें मिलेगी।

रेस्टोरेंट, होटल., बार पब्स की पूरी जानकारी
सिटी ऐप आपके शहर का हर वह ब्यौरा देगा, जो आपके लिए जरूरी है। इसके माध्यम में आप शहर में घूमने-फिरने की जगह, होटल रेस्टोरेंट, बार, पब्स, कैफे, जिम और हॉस्पिटल के बारे में पूरी जानकारी पा सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड
एंड्रॉयड यूजर इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर MY CITY टाइप करें- अमर उजाला माई सिटी ऐप आएगा। इसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं एप्पल यूजर ऐप स्टोर में जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

 
 

Related Articles

Back to top button