देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा की माताजी और हिंदुस्तान समाचार पत्र के मुख्य संवाददाता विमल पुरवाल की माताजी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री बुधवार को देहरादून स्थित उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं साझा कीं।
शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना
मुख्यमंत्री ने दोनों परिवारों को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्माओं के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।




