उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्य

सरकार के लिए किसानों और आम जनता का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री

सरकार के लिए किसानों और आम जनता का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार के लिए किसानों और आम जनता का हित सर्वोपरि है।

उन्होंने कृषि उत्पादन आयुक्त को निर्देशित किया कि वे यह सुनिश्चित कराएं कि किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य मिले और आम जनता को आवश्यक खाद्य सामग्री सही कीमत पर उपलब्ध हो। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में दिए।

उन्होंने कहा कि जनता को उचित मूल्य पर दाल एवं सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाये जाएं। उन्होंने आवश्यक खाद्य सामग्री की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा : जेपी नड्डा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत किसानों से धान और मक्का की खरीद की जा रही है। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को एम0एस0पी0 का लाभ अवश्य मिले। आढ़ती और बिचौलिए किसी भी दशा में किसानों का शोषण न करने पाए।

ऐसा करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने बुन्देलखण्ड क्षेत्र में किसानों को मूंगफली की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अधिकारियों को आदेश, सड़कों पर न घूमें निराश्रित गोवंश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव पशुपालन को शासकीय व निजी क्षेत्र में संचालित सभी गो-आश्रय स्थलों का मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों के माध्यम से नियमित निरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े:- उत्तर प्रदेश उपचुनाव के अंतिम दौर में पूरी ताकत से जुटी कांग्रेस – Dastak Times 

उन्होंने कहा कि समस्त गो-आश्रय स्थलों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपद में इस कार्य की गहन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के जाड़े से बचाव के लिए सभी जरूरी प्रबन्ध किए जाएं। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि गो-आश्रय स्थलों पर हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे।

गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। गोवंश के संरक्षण से जहां निराश्रित, बेसहारा गोवंश को आश्रय प्राप्त हुआ, वहीं कृषकों को होने वाली फसल हानि से भी बचाव हो रहा है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि निराश्रित गोवंश सड़क पर विचरण न करे।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button