उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में हाईटैक नर्सरी में किया आम की रंगीन प्रजातियों का रोपण

जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह और सीडीओ द्वारा आम की नवीन प्रजातियों पूसा अरूणिमा, पूसा सूर्या, पूसा मनोहारी, पूसा अम्बिका तथा हाईब्रिड प्रजाति मायामा का रोपण किया

Meerut News: मेरठ के राजकीय केन्द्रीय पौधशाला, मछरी पर आम की रंगीन प्रजातियों के मात्र ब्लॉक की स्थापना अन्तर्गत जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह और सीडीओ द्वारा आम की नवीन प्रजातियों पूसा अरूणिमा, पूसा सूर्या, पूसा मनोहारी, पूसा अम्बिका तथा हाईब्रिड प्रजाति मायामा का रोपण किया गया। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को आम की रंगीन प्रजातियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
एक बैग में पांच-पांच फलदार पौधों को वितरण
उनके द्वारा बताया गया कि आम फलों का बाहरी रंग लाल, पीला चमकदार होता है तथा फल का पल्प का कलर पीला ही होता है और स्वाद भी अन्य प्रजातियों की भांति सामान्य ही होता है। चूंकि जनपद के किसानों में आम की व्यवसायिक किस्मों दशहरी, चौंसा, लंगडा एवं गुलाब जामुन के अलावा आम की रंगीन प्रजातियों की मांग की जा रही है। इसी उद्देश्य से आम की रंगीन प्रजातियों का मातृ खण्ड स्थापित किया गया है। इस कार्यक्रम के मौके पर उद्यान विभाग की गतिविधियों से जुडें क्षेत्र के लगभग 100 प्रगतिशील कृषक भी उपस्थित थे तथा सभी उपस्थित किसानों को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम अन्तर्गत एक बैग में पांच-पांच फलदार पौधों को वितरण जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के करकमलों से किया गया।
हाईटैक नर्सरी में उत्पादित पौधों के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराई
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का भी निरीक्षण किया। जिला उद्यान अधिकारी मेरठ द्वारा हाईटैक नर्सरी में उत्पादित पौधों के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा अवगत कराया गया कि हाईटैक नर्सरी का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। समूह की अध्यक्ष रीना मलिक द्वारा आटोमैटिक सीडलिंग मशीन द्वारा डेमोस्ट्रेशन किया गया।
हाईटैक नर्सरी में गुलदावदी, टमाटर, स्ट्राबेरी, पातगोभी आदि के पौधे तैयार
हाईटैक नर्सरी में गुलदावदी, टमाटर, स्ट्राबेरी, पातगोभी आदि के पौधे तैयार थे। अवगत कराया गया कि वर्तमान में हाईटैक नर्सरी बिजली से संचालित की जा रही है जिस कारण बिजली का बिल अधिक आता है जिस पर जिलाधकारी द्वारा नर्सरी पर सोलर पैनल लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में अधिक से अधिक औद्यानिक फसलो का पौध उत्पादन किया जाये जिससे अधिक से अधिक किसानो को अच्छी गुणवत्तायुक्त पौध उपलब्ध कराई जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी दौराला, प्रगतिशील कृषक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button