उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

आयुक्त सभागार में आयुक्त मेरठ मंडल ने की आईजीआरएस प्रकरणों की मंडलीय समीक्षा

मंडलीय अधिकारियों का संतुष्टि फीडबैक 25 प्रतिशत से कम होगा उनका अगले माह का वेतन रोक दिया जायेगा।

Meerut News: आज आयुक्त सभागार में आयुक्त मेरठ मंडल भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयुक्त ने पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति, निस्तारण की गुणवत्ता, फीडबैक की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आईजीआरएस शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में
उन्होंने कहा कि आईजीआरएस शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है। समस्त मंडल स्तरीय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (आईजीआरएस) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित रूप से स्वयं मॉनीटरिंग करें तथा प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जिन मंडलीय अधिकारियों का संतुष्टि फीडबैक 25 प्रतिशत से कम होगा उनका अगले माह का वेतन रोक दिया जायेगा।मौके पर जाकर शिकायत का सत्यापन करने के निर्देश
उन्होंने समस्त मंडल स्तरीय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (आईजीआरएस) को शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर फीडबैक प्राप्त करने तथा मौके पर जाकर शिकायत का सत्यापन करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों की लापरवाही अथवा शिथिलता के कारण मेरठ मंडल की रैंकिंग प्रभावित होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर अपर आयुक्त अमित कुमार सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त बलिराम सिंह सहित समस्त मंडल स्तरीय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (आईजीआरएस) आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button