टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराष्ट्रीय

लोकसभा में कांग्रेस ने किसान आंदोलन मुद्दे पर दिया स्थगन प्रस्ताव

लोकसभा में कांग्रेस ने किसान आंदोलन मुद्दे पर दिया स्थगन प्रस्ताव

नई दिल्ली : लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कृषि सुधार कानून और किसान आंदोलन के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव दिया है। उन्होंने अपने स्थगन प्रस्ताव में कहा कि सदन की कार्यवाही को स्थगित कर पहले किसान आंदोलन और कृषि सुधार कानूनों पर चर्चा कराई जाए।

स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

चौधरी ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। उन्होंने नोटिस में सदन की कार्यवाही स्थगित कर केंद्र सरकार द्वारा पिछले मानसून सत्र में पारित कृषि सुधार कानूनों और उसको लेकर चल रहे किसान आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा की मांग की है।

चौधरी के अलावा कांग्रेस के प्रमुख सचेतक कोड्डीकुन्नील सुरेश ने भी लोकसभा अध्यक्ष को स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। सुरेश ने भी कृषि सुधार कानूनों के मुद्दे पर सदन की कार्यवाही स्थगित कर चर्चा की मांग की है।

बैठक तीन बार स्थगित हुई

उधर, राज्यसभा में किसान और कृषि कानूनों के मुद्दे पर ही सदन की बैठक तीन बार स्थगित हो चुकी है। सुबह नौ बजे उच्च सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वाम दल समेत अन्य कई विपक्षी दलों के नेताओं ने कृषि सुधार कानूनों के मुद्दे पर चर्चा की मांग की।

सभापति एम. वेंकैया नायडू ने उन्हें इस मुद्दे को बुधवार को उठाने की सलाह दी। इसके बावजूद विपक्षी दल ने उनकी सलाह को अनसुना कर शून्यकाल की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया। तीन बार स्थगन के बाद उच्च सदन की बैठक बुधवार सुबह नौ बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढें : पंजाबः जलालाबाद में सुखबीर बादल और उनके काफिले पर हमला – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

[divider][/divider][divider][/divider]

 

Related Articles

Back to top button