अपराधटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगमहाराष्ट्रराज्य

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: भंडारा जिला अस्पताल में आग, 10 नवजातों की मौत

भंडारा (महाराष्ट्र) : भंडारा के जिला सिविल अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में शनिवार को तड़के आग लगने के कारण करीब 10 नवजातों की मौत की जानकारी सामने आई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। दिल दहला देने वाली घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आग लगने के कारणों की जांच का आदेश दिया है।

इस घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और जिला अधिकारियों से इस मामले पर चर्चा की और कहा कि जो भी जिम्मेदार पाए जाते हैं उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए। अस्पताल की सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में देर रात 2 बजे आग लगी, जिससे भारी भगदड़ मच गई। आग लगने के कारण घने धुएं में जहां 10 नवजातों की मौत हो गई है वहीं 6 अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है और भंडारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कलेक्टर संदीप कदम, एसपी वसंत जाधव, एएसपी अनिकेत भारती, सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद खंडाते मौके पर मौजूद हैं। डिप्टी डायरेक्टर (हेल्थ) संजय जायसवाल भी नागपुर से भंडारा के लिए रवाना हो चुके हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, कलेक्टर और एसपी से बात की। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, डिप्टी सीएम अजित पवार ने अर्जेंट बेसिस पर सभी अस्पतालों का ऑडिट करने का आदेश दिया है।

सिविल सर्जन प्रमोद खंडाते ने बताया

आग सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में तड़के 2 बजे आग लगी। यूनिट से सात बच्चों को बचा लिया गया है। वहीं, 10 नवजातों की मौत हो गई। जिन मांओं का बच्चा चला गया, उनके पास व्यथा बताने के लिए शब्द नहीं बचे। कोई उन्हें दिलासा दे भी तो कैसे। पूरे अस्पताल को पुलिस ने बंद करवा दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा

यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। दम घुटने से मरने वाले बच्चों का पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाएगा। घटना के पीछे की वजह का पता लगाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने मारे गए बच्चों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है।

जानकारी के मुताबिक

इस वॉर्ड में करीब 17 बच्चे थे। यहां नाजुक हालत वाले बच्चों को रखा जाता है। सबसे पहले एक नर्स ने वॉर्ड से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तुरंत अस्पताल के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्टाफ ने आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी गई। दमकल के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटना के बाद हॉस्पिटल के बाहर काफी भीड़ जमा है। लोगों का आरोप है कि घटना के लिए अस्पताल का प्रशासन जिम्मेदार है।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर दुख जताया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भंडारा में हुए हादसे पर दुख जताया है। राष्ट्रपति ने कहा कि अस्पताल में शिशुओं की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा दुख हुआ है। घटना में अपनी संतानों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने इसे दिल दहला देने वाली त्रासदी बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमने बहुत कीमती नई जिंदगियां खो दीं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मेरी प्रार्थना है कि घायल बच्चे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

अमित शाह बोले, यह दर्द शब्दों से परे है

हॉस्पिटल में मरने वाले बच्चों के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने संवेदनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह दर्द शब्दों से परे है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। 

बोले राहुल गांधी

बच्चों की मौत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि वे घायलों और मरने वाले बच्चों के परिवारों की हरसंभव मदद करें।

[divider][/divider]

यह भी पढ़े: ब्रेकिंग : पाकिस्तान जासूसी करते पकड़ा गया सेना का जवान 

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

[divider][/divider]

Related Articles

Back to top button