टॉप न्यूज़दिल्लीफीचर्डब्रेकिंगराज्य

दिल्ली सरकार का ऐलान, शुरुआती दौर में 51 लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन

दिल्ली सरकार का ऐलान, शुरुआती दौर में 51 लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यहां ऐलान किया कि शुरुआती दौर में दिल्ली के 51 लाख लोगों को कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन की खुराक दी जाएगी और कोई परेशानी होने पर इलाज के लिए जो भी जरूरत होगी, उसके इंतजाम कर लिये गए हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पत्रकार वार्ता में बताया

केजरीवाल ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि दिल्ली में कोरोना की हालत में सुधार हुआ है। संक्रमित लोगों की संख्या भी काफी कम हुई है और इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है। बीमार लोग ठीक होकर घर जा रहे हैं। अब लोगों को कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन का इंतजार है। दिल्ली सरकार ने राजधानी के लोगों को वैक्सीन देने का पूरा इंतजाम कर लिया है। केंद्र से वैक्सीन लेने, उसे स्टोर करने और फिर उसके वितरण के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने बताया कि तीन प्रकार के लोगों के लिए वैक्सीन की प्राथमिकता तय की गई है। उनमें स्वास्थ्य कर्मचारी सबसे पहले हैं, जिनकी संख्या दिल्ली में करीब 3 लाख है। दूसरे नंबर पर फ्रंटलाइन वर्कर जैसे पुलिस, सफाई कर्मचारी आदि शामिल हैं, जिनकी दिल्ली में संख्या लगभग 6 लाख है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में 51 लाख लोगों के लिए 1 करोड़ 2 लाख खुराक की जरूरत है। फिलहाल हमारे पास 74 लाख खुराक को स्टोर करने की क्षमता है। कुछ ही दिनों में 1 करोड़ 15 लाख खुराक स्टोर करने की क्षमता हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन्हें वैक्सीन दी जाएगी, उन सभी का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। दिल्ली सरकार उन्हें समय-समय पर सूचित करेगी। जितनी भी लोकेशन और वर्कर्स की जरूरत पड़ेगी, उन्हें चिह्नित किया गया है। किसी को वैक्सीन के कारण साइड इफ़ेक्ट होते हैं तो उसके लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है।

बोले सीएम अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में जहां भी टीकाकरण होना है, उसकी भी तैयारी की जा रही है। एक लोकेशन पर पांच लोगों की टीम लगेगी। उन सभी लोगों की ट्रेनिंग हो चुकी है। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अगर किसी को वैक्सीन से साइड इफेक्ट होता है तो उसके लिए स्पेशलिस्ट और अन्य चिकित्साकर्मियों की भी व्यवस्था कर ली गई है। तुरंत वहां इलाज किया जाएगा।

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 24,712 नए मामले

उन्होंने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 24,712 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,01,23,778 हो गई है। 312 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,46,756 हुई। सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,83,849 और कुल रिकवरी की संख्या 96,93,173 है। दिल्ली की बात करें तो दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 871 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही 18 मौतें दर्ज़ की गईं। अबतक कुल मामले 6,19,618 हो गए, जिसमें 6,01,268 रिकवरी, 10,347 मौतें और 8,003 सक्रिय मामले हैं।

यह भी पढ़े: किसानों के साथ धोखेबाजी करने वालों के लिए जेल ही परमानेंट ठिकाना : सीएम – Dastak Times 

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button