BREAKING NEWSLucknow News लखनऊState News- राज्यTOP NEWSउत्तर प्रदेशफीचर्ड

ठंड के साथ बढ़ रहा घना कोहरा, ड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सर्दी अपने शबाब पर है। ठंडी हवा व कोहरा ने यूपी में गलन को बढ़ा दी है। पूर्वी-पश्चि‍मी प्रदेश के कई जनपद शीत लहर की चपेट में हैं। वहीं, सुबह देर तक पड़ रहे कोहरे से जनजीवन बेहाल है। सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। सोमवार और मंगलवार को कोल्ड डे रहने के आसार हैं।

बोले मौसम वैज्ञानिक

आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक तिर्थेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ इस समय जम्मू कश्मीर और इससे सटे लद्दाख क्षेत्र पर बना हुआ है। दक्षिण भारत के पास कोमोरिन क्षेत्र पर एक चक्रवाती सिस्टम दिखाई दे रहा है। जिससे आगामी दिनों में कड़ाके की ठण्ड पड़ने के आसार है। प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा। कई जनपदों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े:- कोरोना संक्रमण की वजह इस साल रोडवेज के बेड़े में शामिल नहीं हुईं नई बसें – Dastak Times

यह है अधिकतम और न्यूनतम तापमान

लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8डिग्री सेल्सियस, कानपुर अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 10डिग्री सेल्सियस, वाराणसी अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, बरेली अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस,और आगरा में अधिकतम तापमान24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़ वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button