BREAKING NEWSState News- राज्यउत्तर प्रदेशदेवरिया

दो दिन से हो रही बारिश से देवरिया जलमग्न

देवरिया : जिले में पिछले दो दिन से हो रही बरसात से पूरा शहर जलमग्न हो गया है ओर जगह जगह पानी भर गया है। भारतीय जनता पार्टी की नेता और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह के शहर को सुन्दर, स्वच्छ और पानी के निकास का समुचित बन्दोबस्त के दावे की दो दिन की बरसात ने पोल खोल दी है।

नगर पालिका की लचर सफाई व्यवस्था के कारण देवरिया शहर में आज अधिकांश मुहल्लों के साथ साथ कलेक्ट्रेट परिसर, दीवानी कचहरी परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय,पीडब्ल्यूडी डाक के आसपास सरकारी आवासों के अन्दर तक पानी घुस गया है। इसी तरह डीएम आवास, एसपी आवास,जिला परिषद परिसर में पानी जमा है। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित तमाम कार्यालयों और अदालतों में पानी घुस गया है।

Related Articles

Back to top button