आज़मगढ़उत्तर प्रदेश

टिकट मिलने के बाद शिव की शरण में पहुंचे दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

हवन-पूजन के साथ सीएम योगी के दीर्घायु होने की कामना की

आजमगढ : लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी से टिकट मिलने के बाद रविवार को दिनेश लाल यादव भगवान शिव की श्रीचरणों में पहुंचे। यहां दिनेश लाल यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के दीर्घायु व अपनी जीत का आशीर्वाद मांगते हुए नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किया। इस दौरान दिनेश लाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को ईश्वर ने उन्हें आजमगढ़ छोड़ने के लिए ज्ञान दिया। कहीं न कहीं ईश्वर भी चाहते हैं कि आजमगढ़ भी भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े। जिससे यहां के रूके विकास कार्य गति पकड़ ले। श्री यादव रविवार को गाजीपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी और भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ नगर से सटे प्रसिद्ध शिव मंदिर भवरनाथ पहुंचे। मंदिर में बाल योगी संजय जी महराज के निर्देशन में हवन पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किया।

दिनेश लाल यादव सोमवार को सुबह 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके लिए उन्होंने पूरे पूर्वांचल की जनता को भी आमंत्रित किया। इस दौरान दिनेश लाल यादव ने कहा कि आज उनको दोहरी खुशी है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ का जन्मदिन भी है। इसके लिए भी भवगवान शिव से उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी है। सपा प्रत्याशी के चयन पर लगातार सस्पेंस बने रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश प्रत्याशी के चयन पर कन्फयुज है तो वह भी ईश्वर की कृपा है। ईश्वर जो चाहेगें वहीं होगा, लेकिन जनता यहां कमल खिलायेगी तो आजमगढ़ चमकने लगेगा।

Related Articles

Back to top button