उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

किसान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, लखनऊ गन्ना भवन पर 23 को किसान पंचायत

समस्याओं पर प्राथमिकता से समाधान कराने का आश्वसन किसानों को दिया।

Meerut News: जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह की अध्यक्षता में होने वाले किसान दिवस का आयोजन आज विकास भवन में हुआ। किसान दिवस के मौके पर सीडीओ नूपुर गोयल समेत अनेकों अधिकारी उपस्थित रहे। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में किसान दिवस में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी वीके सिंह ने पिछले माह में लिखित दो गई समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा करते हुए समस्याओं के समाधान पर वार्ता की।
भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने नाराजगी जताई
पिछले माह की लगभग 22 समस्याओं को पुन: लेते हुए उनका समाधान न आने के कारण भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने नाराजगी जताई। जिस पर जिलाधिकारी वीके सिंह ने किसान दिवस के प्रभारी अधिकारी उप कृषि निदेशक निलेश चौरसिया को सख्ती से कहा कि इन समस्याओं को दोबारा भेजते हुए सप्ताह भर समाधान कराते हुए किसानों को अवगत कराए। सभी समस्याओं पर प्राथमिकता से समाधान कराने का आश्वसन किसानों को दिया।
25 नई समस्याओं को लिखित विवरण किसान दिवस में दिया
किसानों ने जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के माध्यम से लगभग 25 नई समस्याओं को लिखित विवरण किसान दिवस में दिया। जिसमें प्रमुख रूप गन्ना मूल्य , गन्ना घटतौली रोकने के उपाय, जल जीवन मिशन के द्वारा टंकी के नाम फोड़ी गई सड़के, नए पानी के कनेक्शन न होना, खतौनी में अंश निर्धारण सही न होना, अंश गलत प्रत्येक खतौनी में होना, आगामी सत्र में डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की समेत अन्य मांगों संबंधित मांग पत्र लिखकर सौंपा।
मेरठ से किसान नौचंदी एक्सप्रेस से रवाना होंगे लखनऊ
भारतीय किसान यूनियन द्वारा गन्ना मूल्य बढ़वाने एवं अन्य समस्याओं को लेकर 23 अक्टूबर की किसान पंचायत गन्ना संस्थान डालीबाग में आयोजित की जा रही हे जिसमें मेरठ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसान नौचंदी एक्सप्रेस में 22 अक्टूबर को सवार होंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि इसकी तैयारी कर ली। सैकड़ों की संख्या में किसान कल लखनऊ जाएंगे। अन्य यात्रियों और किसानों को परेशानी न हो इसके लिए संगठन द्वारा स्टेशन अधीक्षक सिटी रेलवे स्टेशन मेरठ और रेलवे पुलिस बल को अतिरिक्त कोच की मांग को लेकर मांग पत्र सौंप दिया है।
कम से कम पांच कुछ अतिरिक्त नौचंदी रेल में लगने चाहिए
भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के अनुसार कम से कम पांच कुछ अतिरिक्त नौचंदी एक्सप्रेस में लगने चाहिए क्योंकि गन्ने के उत्पादन में लागत अधिक आ रही है। इसका उत्पादन कम हो रहा है। जिससे किसान बेहद परेशान और हताश है। भारी संख्या में किसान मेरठ से अपनी मांगों को मनवाने गन्ना मूल्य बढ़वाने समेत अन्य मांगों को मनवाने के लिए कल लखनऊ कूच करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मोनू टिकरी, वीरेंद्र महपा, विनोद , कृष्णपाल, रविन्द्र, विनय, डीके, मनोज शर्मा , सत्येंद्र, वीरपाल और हरेंद्र संदीप आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button