उत्तर प्रदेशऔरैयाटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

औरैया : सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

औरैया : सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

औरैया : जनपद के करमपुर हाईवे पर हुई मार्ग दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी है। जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना में घायल अर्चित ने बताया कि सड़क हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई है। उनमें शामिल है

  1. पिता राजकुमार (53)
  2. मां भावना (50)
  3. बहन दीक्षा उम्र (27)
  4. मामा महावीर

वह अपने निज स्थान बालकेश्वर मुहाल आगरा से कानपुर अपनी बहन का रिश्ता तय करने के लिये जा रहे थे। तभी हाईवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गयी।

मौके पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग मौजूद

औरैया में टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में उनकी मां, पिता, बहन और मामा की मौके पर मौत हो गई और वह इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य शुरू किया। इधर, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी है।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े: गुजरात में 19 साल बाद गोधरा कांड का मुख्य आरोपी रफीक हुसैन गिरफ्तार – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button