उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में विजयादशमी पर हिंदू महासभा ने किया शस्त्र पूजन

कार्यक्रम का समापन विधिवत पूजा-अर्चना एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को विजयादशमी की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

Meerut News: आज विजयादशमी के पावन पर्व पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेरठ शहर के शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा ने शस्त्र पूजन ​किया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंडित नाथूराम गोडसे-नाना आप्टे धाम के संस्थापक पंडित अशोक शर्मा के सान्निध्य में किया गया।
विधि-विधान से अस्त्र एवं शस्त्रों का पूजन किया गया
इस अवसर पर भारतीय संस्कृति एवं प्राचीन सनातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए विधि-विधान से अस्त्र एवं शस्त्रों का पूजन किया गया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक पूजा-अर्चना एवं अनुष्ठान संपन्न हुए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार से पधारे विश्व हिंदू पीठ के आचार्य मदन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विजयादशमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति में शस्त्र पूजन की प्राचीन परंपरा के महत्व को बताया।
राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प
कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विजयादशमी के पावन पर्व पर सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम समापन के समय पंडित अशोक शर्मा ने कहा कि अगर हिंदुओं को अपनी रक्षा करनी है तो उन्हें अपनी कमाई के बीस प्रतिशत पैसे को हथियार खरीदने में लगाना चाहिए यह हथियार अवैध हो या वैध हो और प्राचीन अस्त्र शस्त्र को अपने घर में अपने-परिवार की अपने समाज की अपने धर्म की रक्षा के लिए आवश्यक रखना चाहिए कार्यक्रम का समापन विधिवत पूजा-अर्चना एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को विजयादशमी की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।
कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत कार्यालय मंत्री दीपक शर्मा महानगर मंत्री प्रथम दीक्षित महानगर मंत्री शेखर पंडित गोपाल कुमार राहुल गुप्ता प्रचार मंत्री अरविंद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button