जीवनशैलीस्वास्थ्य

डायबिटीज हो तो ये फ्रूट भूलकर भी न खाएं

नई दिल्ली : फल खाना अच्छी आदत है और डायबिटीज कंट्रोल करने में यह मदद करते हैं। लेकिन सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के मुताबिक, आप क्या और कितना खा रहे हैं, इस पर हमेशा ध्यान रखना चाहिए। फल जैसे हेल्दी फूड भी ज्यादा खाने पर शुगर बढ़ा सकते हैं।

कुछ फलों में प्राकृतिक मिठास ज्यादा होती है। डायबिटीज में इन्हें ज्यादा मात्रा में खाना चीनी से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इनकी जीआई वैल्यू इतनी ज्यादा होती है कि खाते ही आपका रैंडम ब्लड शुगर 200 mg/dL के पार चला जा सकता है। जो कि डायबिटीज की शुरुआत माना जाता है।

केला एक पॉपुलर फ्रूट है, जिसे पेट से लेकर दिल के लिए फायदेमंद मानते हैं। इसे खाने से फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, मैंगनीज, पोटैशियम जैसे कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं। एनसीबीआई की स्टडी के मुताबिक (ref.), पका केला खाने से ब्लड शुगर हाई हो सकता है, क्योंकि इसमें काफी ज्यादा कार्ब्स होते हैं।

हाइड्रेशन की वजह से गर्मियों में तरबूज खाना चाहिए। लेकिन इस वजह से आपको इसे ज्यादा भी नहीं खाना चाहिए। इसकी जीआई वैल्यू 72 के आसपास होती है, जो मधुमेह रोगियों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है।
​​
डायबिटिक पेशेंट को अनानास मॉडरेशन में खाना चाहिए। विटामिन सी से भरपूर ये स्वादिष्ट फल ज्यादा खाने पर रैंडम ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। इसमें कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो खून में जल्दी घुलकर ग्लूकोज बढ़ा देता है।

खजूर में हाई शुगर होती है और सूखने के बाद ये बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। ये इतनी ज्यादा होती है कि इसमें मौजूद विटामिन व मिनरल भी इसके सामने कम दिखने लगते हैं। इसलिए डायबिटीज में तो इसे बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।

फलों का राजा भी डायबिटिक पेशेंट्स के लिए बेस्ट फ्रूट नहीं है। इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इसे बहुत सावधानी से खाना चाहिए। जीआई वैल्यू ज्यादा होने के कारण इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Related Articles

Back to top button