टॉप न्यूज़फीचर्डमनोरंजन

IIFA: रणवीर को बेस्ट एक्टर, दीपिका को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

iifa_awards_2016626_82119_26_06_2016एजेंसी/ मैड्रिड (स्पेन)। स्पेन के मैड्रिड में चल रहे 17वें आईफा अवार्ड शो के दौरान विभिन्न श्रेणियों के लिए अवार्ड्स की घोषणा की गई। संजयलीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए रणबीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। वहीं फिल्म पीकू के लिए दीपिका पादुकोण ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड अपने नाम किया।

संजय लीला भंसाली को बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट डॉयरेक्टर का भी अवार्ड मिला वहीं प्रियंका चोपड़ा को आईफा वूमन ऑफ दी इयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

भारत पाकिस्तान के रिश्तों पर कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म बजरंगी भाईजान को आईफा में बेस्ट फिल्म ऑफ दी इयर का अवार्ड मिला।

इससे पहले सत्रहवें आइफा अवॉर्ड्स समारोह के दौरान शुक्रवार रात रॉक्स शो में तकनीकी श्रेणी के पुरस्कार दिए गए। इसमें संजय लीला भंसाली की फिल्म “बाजीराव मस्तानी” ने बाजी मारी। पॉपुलर अवॉर्ड्स में भी फिल्म के आगे रहने की पूरी उम्मीदें हैं।

“बाजीराव मस्तानी” को सिनेमैटोग्राफी (सुदीप चटर्जी), प्रोडक्शन डिजाइन (सलोनी धात्रक, श्रीराम आयंगर, सुजीत सावंत), कोरियोग्राफी (रेमो डिसूजा) और एक्शन श्रेणी (शाम कौशल) में पुरस्कार मिले। उनके अलावा “बजरंगी भाईजान” को पटकथा, “पीकू” को संवाद और “तलवार” को एडिटिंग में पुरस्कार दिए गए।

पुरस्कार समारोह को पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान और मनीष पॉल के साथ करण जौहर ने होस्ट किया। फवाद और मनीष पहली बार साथ आए थे। फवाद ने दो-तीन बार करण जौहर के उच्चारण ठीक किए। उन्होंने उर्दू शब्द बोलने में नुक्ते के इस्तेमाल पर जोर दिया। रंगारंग कार्यक्रम में अनेक गायकों ने हिस्सा लिया।

प्रीतम, कनिका कपूर, मीत बदर्स, नीति मोहन, बेनी दयाल, मोनाली ठाकुर और पैपॉन ने अपनी गायकी से समा बांधा तो शिल्पा शेट्टी, सूरज पंचोली, अमीषा पटेल, एली अवराम, मौनी राय ने अपनी परफार्मेंस से दर्शकों को लुभाया।

चार घंटे तक चले शो में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, दीपिका पादुकोण, कबीर खान, परवेज शेख, वी विजेंद्र प्रसाद, जूही चतुर्वेदी तथा ए श्रीकर प्रसाद की भी मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button