राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

नगर निगम चुनाव में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंडी ने उठाया घुसपैठियों का मुद्दा

नगर निगम चुनाव में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंडी ने उठाया घुसपैठियों का मुद्दा
नगर निगम चुनाव में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंडी ने उठाया घुसपैठियों का मुद्दा

हैदराबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय ने पुराना शहर के प्रति कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि ग्रेटर हैदराबाद में मेयर पद जीतने के बाद भाजपा पुराने शहर में सर्जिकल स्ट्राइक करके अवैध रूप से रहे पाकिस्तानी, बांग्लादेशी रोहिंग्या और अफगानी को निकाल बाहर करेगी। प्रदेश अध्यक्ष की इस टिप्पणी से यहां बवाल मच गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि अगली बार जब चुनाव होगा ना तो पाकिस्तानी, बांग्लादेशी ना तो अफगानिस्तानी। केवल मतदाता सूची के आधार पर मत करेंगे। उन्होंने कहा है कि डूबा का उपचुनाव डब्बक्का हार के बाद मुख्यमंत्री चंद्रशेखर का सिर चकरा या गया। इसलिए मजलिस नेता ओवैसी के गले में हाथ डालकर चुनाव में उतरे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष संजय ने यह भी कहा कि 30 फीसदी मुसलमान के वोट से जीतने वाली पार्टी सेक्युलर है तो 80 फीसदी हिन्दुओं की भावनाओं की रक्षा के लिए खड़ी भाजपा सांप्रदायिक कैसे हो सकती है। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए कटिबद्ध तथा गौ माता का वध करने वालों को रोकने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है ।

उन्होंने कहा कि गरीबों के आर्थिक सहायता ₹10000 वितरण को रुकवाने चुनाव आयोग के पत्र लिखने का गलत आरोप मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने उनके पार्टी पर लगाया था लेकिन उसने इसकी चुनौती दी थी। झूठे प्रचार में जुटे सत्तापक्ष को सबक सिखाने का समय आ गया है।

बिहार विधानसभा में हाल ही में जीत कर आए मजलिस पार्टी के विधायक द्वारा हिन्दुस्तान शब्द पर आपत्ति प्रकट किए जाने का उल्लेख करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि ऐसी धोखेबाज पार्टी मजलिस और उसके साथी टीआरएस या देशभक्त भाजपा पर जनता को विश्वास करने का निर्णय लेना है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button