उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में हिंदू महासभा ने वीर सावरकर का 144 वां अवतरण दिवस मनाया, पूजा-पाठ किया अनुष्ठान

हिन्दू राष्ट्रवाद की राजनीतिक विचारधारा ('हिन्दुत्व') को विकसित करने का सबसे बड़ा श्रेय सावरकर को ही जाता है

Meerut News : मेरठ के शारदा रोड स्थित हिंदू महासभा कार्यालय परिसर पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा के सानिध्य में हिंदू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनायक दामोदर वीर सावरकर का 144 वां अवतरण दिवस मनाया गया।
वीर सावरकर के जीवन का स्मरण किया
इस दौरान हवन पूजा-पाठ अनुष्ठान मिष्ठान का प्रसाद वितरण किया। कार्यालय परिसर स्थित नेताओं की प्रतिमा सहित महान नेताओं के चित्र पर तिलककर पुष्प माला अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात पंडित अशोक शर्मा जी के माध्यम से श्री वीर सावरकर के महान जीवन का स्मरण किया। उन्होंने बताया वह भारत के महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी, समाजसुधारक, इतिहासकार, राष्ट्रवादी नेता तथा विचारक थे। उन्हें प्रायः स्वातन्त्र्यवीर वीर सावरकर के नाम से सम्बोधित किया जाता है हिन्दू राष्ट्रवाद की राजनीतिक विचारधारा (‘हिन्दुत्व’) को विकसित करने का सबसे बड़ा श्रेय सावरकर को ही जाता है वह एक वकील राजनीतिज्ञ,कवि,लेखक और नाटककार भी थे।
हिन्दुओं के हिन्दू धर्म को वापस लौटाने हेतु सतत प्रयास
उन्होंने परिवर्तित हिन्दुओं के हिन्दू धर्म को वापस लौटाने हेतु सतत प्रयास किये एवं इसके लिए कईं आन्दोलन भी चलाये।उन्होंने भारत की एक सामूहिक “हिन्दू” पहचान बनाने के लिए हिंदुत्व का शब्द गढ़ा उनके राजनीतिक दर्शन में उपयोगितावाद, तर्कवाद, प्रत्यक्षवाद मानवतावाद, सार्वभौमिकता, व्यावहारिकता और यथार्थवाद के तत्व थे। सावरकर एक कट्टर तर्कबुद्धिवादी व्यक्ति थे जो सभी धर्मों के रूढ़िवादी विश्वासों का विरोध करते थे और वह अपने पूरे जीवन काल में सिर्फ और सिर्फ एक ही राजनीतिक संगठन से जुड़े रहे जिस संगठन का नाम अखिल भारत हिंदू महासभा है।
प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी करती थी वीर सावरकर का सम्मान
कार्यक्रम में उपस्थित हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि जब देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी वीर सावरकर का इतना सम्मान कर सकती हैं जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई श्री वीर सावरकर को दिन प्रतिदिन स्मरण कर सकते हैं जब देश के प्रधानमंत्री मोदी वीर सावरकर को बारंबार नमन करने की बात कह सकते हैं। कार्यक्रम मे विश्व हिंदू पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य मदन जी हरिद्वार महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत कार्यालय मंत्री दीपक शर्मा संजय शर्मा भाजपा नेता प्रचार मंत्री अरविंद शर्मा शेखर पंडित राहुल कुमार गोपाल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष हिंदू महासभा जिला मेरठ अभिषेक अग्रवाल ने धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button