जानी पुलिस और स्वाट टीम ने 25 हजारी गोकश गिरफ्तार किया
मुखबिर की सूचना पर 25 हजार के इनामी गोकश नदीम पुत्र फजलहक को सिवाल खास पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
मेरठ। थाना जानी पुलिस एवं स्वाट टीम ग्रामीण की संयुक्त कार्रवाई में गोकशी मामले में फरार 25 हजारी गोकश को गिरफ्तार किया है। थाना जानी क्षेत्रान्तर्गत नंदपुरा के जंगल में गोकशी की घटना के संबंध में थाना जानी पर गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान 23 मई 2026 की रात्रि में टिमकिया कोठी के अन्दर खंडहर में गोकशी की सूचना पर थाना जानी पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई थी।
पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग
इस दौरान गोकशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग किये जाने पर पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। मौके से चार गोकशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुठभेड़ के संबंध में थाना जानी पर गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार गोकशों से पूछताछ के दौरान गोकश नदीम पुत्र फजलहक का नाम प्रकाश में आया था। गोकश नदीम काफी समय से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी मेरठ द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना जानी पुलिस एवं स्वाट टीम ग्रामीण की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 25 हजार के इनामी गोकश नदीम पुत्र फजलहक को सिवाल खास पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।



