राज्य

JEE मेन्स में उदयपुर के कल्पित टॉपर, पहली बार किसी को 100% नंबर मिले

जयपुर.सीबीएसई ने गुरुवार को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन्स 2017 के रिजल्ट का एलान किया। उदयपुर के कल्पित वीरवल ने 1st रैंक हासिल की है। कल्पित पहले ऐसे कैंडिडेट हैं, जिन्हें 360 में से 360 नंबर मिले। उन्होंने फिजिक्स, कैमेस्ट्री और मैथ्स में 120 में से 120 नंबर हासिल किए हैं। निगेटिव मार्किंग होने के बावजूद कल्पित ने सारे सवाल अटैम्प्ट किए। इससे पहले कल्पित इंडियन जूनियर साइंस ओलंपियाड और नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम में भी टॉप कर चुके हैं।
 
– ऑफलाइन बेस्ड जेईई मेन एग्जाम 2 अप्रैल 2017 को और ऑनलाइन एग्जाम 8 और 9 अप्रैल 2017 को हुआ था। इसमें 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। देशभर में 1781 सेंटर्स बनाए गए थे। इनमें से 2.20 लाख स्टूडेंट ने एग्जाम क्वालिफाई किया है, जो अब 21 मई को होने वाले जेईई एडवांस्ड में शामिल हो सकते हैं।
– जेईई मेन क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स जेईई एडवांस्ड 2017 में हिस्सा ले सकेंगे। जेईई एग्जाम के जरिए IITs, NITs, IITs और दूसरे गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन होता है।
 
स्कोर कार्ड का प्रिंट जरूर लें
– रिजल्ट जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर घोषित किया गया है। रिजल्ट चेक करते समय अपना एडमिट कार्ड साथ में रखें।
– अपने स्कोर कार्ड का प्रिंट जरूर ले लें। अगर आप जेईई एडवांस के लिए खुद को क्वालिफाई पाते हैं, इससे जुड़ी सभी जानकारियां जुटाएं। अगर क्वालिफाई नहीं कर पाए हैं, तो ऑल इंडिया रैंकिंग के आधार पर देखें कि कहां एडमिशन मिल सकता है।
 
19 प्वाइंट कटऑफ गिरी
– उधर, इस साल जेईई एडवांस क्वालीफाई की कटऑफ गिरी है। पिछले साल 100 नंबर पर जनरल कैटेगिरी के छात्रों ने एडवांस के लिए क्वालीफाई किया था। इस साल यह कट ऑफ 81 पर आ गई है। कट ऑफ स्कोर के मुताबिक, फिजिकली हैंडिकैप्ड कैटेगिरी का कट ऑफ स्कोर एक प्वाइंट रहा है। दूसरी केटेगिरी की कट ऑफ में भी गिरावट हुई है।
 
पांच साल की कटऑफ
साल जनरल ओबीसी एससी एसटी
2017 81 49 3 27
2016 100 70 52 48
2015 105 70 50 44
2014 115 74 53 47
2013 113 70 50 45
कितने इंस्टिट्यूट, कितनी सीटें
इंस्टिट्यूट संख्या सीटें
NITs 31 1,8013
IIITs 20 2,526
GFTIs 18 3,784
Total 69 24,323

Related Articles

Back to top button