भाकियू की मेरठ कमिश्नरी पर महापंचायत, देर रात्रि मंडलायुक्त के साथ 6 घंटे चली वार्ता
मंडलायुक्त भानु गोस्वामी ने जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का हो प्राथमिकता से समाधान।
Meerut News: भारतीय किसान यूनियन मेरठ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के आव्हान पर एक सितम्बर कमिश्नरी घेराव महापंचायत का आयोजन कमिश्नरी गेट के सामने हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत उपस्थित रहे। चौधरी राकेश टिकैत ने आव्हान किया कमिश्नर के नेतृत्व में होगी किसानों की वार्ता अन्यथा चलेगा 72 घंटे धरना। तीसरे दिन दोबारा रात्रि पंचायत होगी। जिसके बाद जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी समेत समस्त किसानों ने अनिश्चितकालिन आंदोलन की घोषणा करके मंडलायुक्त के नेतृत्व में वार्ता करने की जिद पर अड गए।
मंडलायुक्त ने किसानों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया
किसानों की जिद के सामने आखिरकार मंडलायुक्त ने देर रात्रि वार्ता हेतु किसानों को आमंत्रण किया। जिस पर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए कमिश्नरी सभागार में पहुंचे। मंडलायुक्त भानु गोस्वामी के नेतृत्व में अपर मंडलायुक्त अमित कुमार, प्रभारी जिलाधिकारी नूपुर गोयल, एसएसपी बीबी मूर्ति, ऊर्जा प्रबंध निदेशक रविश गुप्ता, मेडा वीसी संजय मीणा, नगर आयुक्त नगर निगम सौरभ गंगवार, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एडीएम प्रशासन, जिला गन्ना अधिकारी, उप गन्ना आयुक्त समेत जिले भर जिले स्तर के 30 अधिकारी मौजूद रहे।
किसानों के साथ चली छह घंटे तक वार्ता
वार्ता लगभग 6 घंटे चली जिसमें मंडलायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाना चाहिए अन्यथा जायज निस्तारण न होने और शिकायत आने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी बिजली के बड़े लोड बढ़े महीने से पिछले 6 माह की जांच करके जायज पाए जाने पर घटाए जाएंगे और पेनल्टी धनराशि सिक्योरिटी में जोड़ी जाएगी और बिल में एडजस्ट की जाएगी, ट्रांसफार्मर फूंकने पर दो से तीन में न बदले जाने पर संबंधित पर कार्यवाही होगी, तार चोरी की घटनाओं पर सप्ताह भर तार नए डाले जाएंगे, तार चोरी स्टार्टर चोरी की घटनाओं में पुलिस थानों में भी रिपोर्ट होगी किसान की तहरीर पर, जर्जर तार बदले जाएंगे, खाद समितियों में ब्याज एवं खाद वितरण की जांच अपर मंडलायुक्त अमित कुमार करेंगे, 3 प्रतिशत से अधिक ब्याज वसूली वापस कराई जाएगी। नियमानुसार मानक डीएपी किसान को हर हालात में उपलब्ध
सीडीओ की निगरानी में उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया , किनोनी शुगर मिल का भुगतान हर संभव हालत में नए पेराई सत्र आरंभ होने से दस दिन पहले हर हालात में कराया जाएगा, बुजुर्ग किसान असहाय होने के कारण दूर गन्ना डालने वाले प्रार्थी का बॉन्ड बदलवाने हेतु डीसीओ लखनऊ जाएंगे, पांच नए तालाब साफ कराए जाएंगे, नारंगपुर आयुष्मान मंदिर में डॉ की व्यवस्था की जाएगी , पशु चिकित्सालयों में दवाओं की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी, लम्पी रोग की वैक्सीन को प्राथमिकता से लगाई जाएगी। प्रमुख सचिव गन्ना से किसानों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात सत्र आरंभ से पहले सुनिश्चित कराई जाएगी। शासन स्तर कि समस्याओं पर गहनता से पत्र बनाकर भेजा जायेगा।
लगभग 12.30 बजे वार्ता समाप्त
जिलाध्यक्ष ने कहा कि आपने सार्थक प्रयास किया किसान समस्याओं के समाधान पर अब इन सभी समस्याओं के समाधान की घोषणा अपर जिलाधिकारी शहर किसानों के बीच करेंगे इस पर मंडलायुक्त भानु गोस्वामी ने सहमति जताते लगभग 12.30 बजे वार्ता समाप्त की गई। उसके बाद एडीएम सिटी ने सुबह सभी घोषणाएं करने की कही। जिस पर किसानों ने आंदोलन जारी रखा और सभी खाना खाकर वहीं पर सैकड़ों ट्रैक्टर और लगभग एक हजार किसान वही कमिश्नरी पर सड़क पर लेट गए। सुबह सात आठ बजे के करीब एडीएम सिटी बृजेश सिंह और एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले किसानों के बीच पहुंचे और सभी समाधान एवं आश्वासन की घोषणा की। जिस पर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने समस्याओं के समाधान न होने की परिस्थिति में दोबारा इतनी ही ताकत के साथ आने का आव्हान करते हुए धरना स्थगित कर दिया।



