अद्धयात्मउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगलखनऊहमीरपुर

महाशिवरात्रिः प्राचीन शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़ा सैलाब

एतिहासिक चौपेश्वर व नागेश्वर सहित शिवमंदिरों में ओम नमो शिवाय का जाप

भांग-धतूरे से पूजा, मंदिरों के अंदर और बाहर श्रद्धालुओं की लगी लम्बी कतारें

हमीरपुर, 11 मार्च 2021 (दस्तक टाइम्स) : महाशिवरात्रि पर्व को लेकर गुरुवार को सुबह से ही शिवमंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्राचीन शिवमंदिरों में ओम नमरूशिवाय का जाप भी शुरू हो गया है वहीं कई शिवालयों में रामायण का अखंड पाठ चल रहा है। महाशिवरात्रि पर्व की रंगत सिंह महेश्वर मंदिर और पतालेश्वर मंदिर में देखती ही बन रही है। वहीं शल्लेश्वर महादेड्ढव मन्दिर में जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा है। भंग और तरंग के इस पावन पर्व में शिवमन्दिरों की भव्यता और सुन्दरता देखते ही बन रही है।  श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुये पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये है।

 महाशिवरात्रि का पर्व होने से  इस बार भी हमीरपुर व उसके आसपास के इलाकों में पर्व पूरे जोशखरोश से मनाया जा रहा है। सुबह से ही हमीरपुर नगर के पतालेश्वर, मन्दिर में जलाभिषेक करने के लिये भारी संख्या में लोग पहुंचे। यहां मंदिर में तिल रखने की जगह नहीं थी। श्रद्धालुओं की लम्बी लाइन भी दर्शन के लिये लगी है। श्रद्धालुओं ने पताली शिवलिंग पर पहले तो यमुना के जल से जलाभिषेक किया फिर शहद और दही से स्नान कर शिवलिंग की पूजा अर्चना की गयी।

मंदिर में अन्य शिवलिंग की पूजा भी लोगों ने की। यमुना नदी किनारे बने इस प्राचीन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुये पुलिस प्रशासन ने तगड़े इंतजाम किये है। महिला सिपाहियों की भी तैनाती की गयी है। नगर से कुछ किमी दूर सिंह महेश्वर मंदिर में भी हजारों शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। यहां यमुना बेतवा नदी के संगम पर पहले तो लोगों ने स्नान किया फिर संगम से जल लेकर सिंह महेश्वर मंदिर में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। शिवलिंग में भांग, धतूरा, गेहूं की बाली और बेल चढ़ाकर शिव भक्त बम-बम भोले के जयकारा लगा रहे है।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button