उत्तराखंड

सीएम धामी से विधायक सुरेश गढ़िया ने की मुलाकात, कपकोट के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में बागेश्वर जिले की कपकोट विधानसभा सीट से विधायक सुरेश गढ़िया ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर बातचीत हुई।

कपकोट के विकास कार्यों पर हुआ मंथन

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक सुरेश गढ़िया ने कपकोट विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और क्षेत्र से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। विधायक ने क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

Related Articles

Back to top button