अजब-गजब

OMG!!! भारत में नहीं इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर, निर्माण में ही लग गए थे 41 साल

भारत में जब विश्व के सबसे बड़े मंदिरों की बात की जाती है तो लोग आमतौर पर तमिलनाडु के श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर को विश्व का सबसे बड़ा मंदिर कहते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 6,31,000 वर्ग मीटर में फैला ये मंदिर विश्व का सबसे बड़ा मंदिर नहीं है। विश्व का सबसे बड़ा मंदिर भारत में नहीं, बल्कि ऐसे देश में है जहां कोई हिंदू नहीं है। ये देश है कम्बोडिया जहां विश्व का सबसे बड़ा मंदिर, अंकोरवाट मंदिर स्थित है। ये मंदिर सिमरिप शहर में मीकांग नदी के किनारे पर बनाया गया है। भगवान विष्णु के इस मंदिर का क्षेत्रफल 8,20,000 वर्ग मीटर है।

1112 से 1153 ईस्वी के दौरान बनवाए गए इस मंदिर का आकार दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से करीब चार गुना बड़ा है, जबकि दिल्ली के बिरला मंदिर से ये करीब 27 गुना बड़ा है। इतिहासकारों के अनुसार मंदिर का निर्माण राजा सूर्यवर्मन द्वितीय के दौर में किया गया था। मंदिर के चित्र को कम्बोडिया के राष्ट्रीय ध्वज में छापा गया है। यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित हो चुके इस मंदिर को दुनिया के सबसे मशहूर धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। मंदिर को इंडोनेशिया के नागरिक ‘पानी में डूबा हुआ मंदिर का बगीचा’ भी कहते हैं। मंदिर की सबसे खास बात इसके चारों तरफ खाई के रूप में बना हुआ सुरक्षा कवच है।

जिसकी चौड़ाई 700 फीट के करीब है। इतिहासकारों का मानना है कि पहले कम्बोडिया की पूरी आबादी हिन्‍दू धर्म को मानने वाली थी, मगर धीरे-धीरे दूसरे धर्मों ने भी यहां पर अपना प्रभाव बनाया। आज की तारीख में कम्‍बोडिया की 95 फीसदी आबादी बौद्ध धर्म को मानती है।उत्तर प्रदेश के मथुरा में विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर निर्माणाधीन है। विख्यात चंद्रोदय मंदिर की ऊंचाई विश्व की सबसे ऊंची धार्मिक इमारतों से भी ज्‍यादा है। फिलहाल 558 फीट की ऊंचाई के साथ बार्सिलोना का सागार्दा फैमिलिया सबसे ऊंची धार्मिक इमारत है। इस्कॉन संस्था द्वारा बनाए जा रहे 70 मंजिला मंदिर की ऊंचाई 700 फीट होगी।

देखें विश्व के सबसे बड़े मंदिरों की लिस्ट:

मंदिर का नाम क्षेत्रफल (वर्ग मीटर) देश
1. अंकोरवाट मंदिर 8,20,000 कम्बोडिया
2. श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 6,31,000 भारत
3. अक्षरधाम मंदिर 2,40,000 भारत
4. रामकृष्ण मंदिर 1,60,000 भारत
5. थिल्लई नटराज मंदिर 1,60,000 भारत

Related Articles

Back to top button