National News - राष्ट्रीयTOP NEWSUncategorized

सेना के पराक्रम पर सबूत मांगने वाले महामिलावटी : PM

धार (मध्य प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां विजय संकल्प रैली में मौजूद लाखों लोगों के माध्यम से देशवासियों से पूछा कि आप बताइए आतंकियों को सजा देना जरूरी था या नहीं ? इनके आकाओं को दो टूक संदेश देना जरूरी था या नहीं ? हमें अपनी सेना के पराक्रम पर गर्व है या नहीं ? जन समुदाय ने एक साथ-एक स्वर से भारत माता की जय के साथ प्रधानमंत्री का समर्थन किया। प्रधानमंत्री ने कहा, सेना के पराक्रम का कुछ लोग लगातार अपमान कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मोदी विरोध के अलावा कुछ सूझता नहीं है।

यह लोग निरंतर मोदी को गाली दें रहे हैं। उन्हें पाकिस्तान में तालियां मिल रही है। ये महामिलावटी लोग पाकिस्तान में पोस्टर ब्वॉय बन गए हैं। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत ने आतंकियों के सरपरस्तों को डंके की चोट पर कह दिया है कि अब उनके सामने सुधरने के अलावा कोई चारा नहीं। फिर भी नहीं सुधरेंगे, तो क्या किया जाएगा, क्या होगा ये भी उन्हें बता दिया गया है। भारत की कार्रवाई पूरे देश और दुनिया को सही लगी है। यह देश का दुर्भाग्य है, जिस पार्टी ने देश पर सबसे लंबे समय तक शासन किया, जिस पार्टी के नेताओं ने हमारी सेनाओं के हाथ बांधकर रखे, उसके नेता अब हमारे जवानों के पराक्रम पर सवाल उठा रहे हैं। मध्यप्रदेश के एक नेता तो और आगे नजर आते हैं। आज सुबह ही उन्होंने पुलवामा हमले को दुर्घटना कहा। यानी एक हादसा, जो बस हो गया। देशवासी समझ लें ये ऐसे ही नहीं बोले, ये इनकी मानसिकता है।

Related Articles

Back to top button