अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में पुलिस मुठभेड़: दो गोकशों के पैर में लगी गोली, जीवित गोवंश बरामद

पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

Meerut News: मेरठ के थाना मुण्डाली पुलिस व स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई के दौरान गौकशी कर रहे गोकशों से पुलिस मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से चली गोली में दो गोकशों के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गए। गोकशों के कब्जे से एक जीवित गोवंश, गौकशी के औजार, अवैध तमंचे-कारतूस एवं बाइक बरामद हुई है।
गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग
थाना मुण्डाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस द्वारा संदिग्धों की तलाश हेतु तत्काल नाकाबंदी एवं सर्च अभियान चलाया गया। तलाश के दौरान पुलिस टीम काली नदी क्षेत्र में पहुंची तो संदिग्धों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण करने की चेतावनी
पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। लेकिन अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा स्वयं का बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दो अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गये। जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्तों की पहचान शातिर गोकश साबिर पुत्र अब्दुल बारी निवासी मौ0 मजीदपुरा थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ एवं परवेज पुत्र शौकत इज्जत निवासी थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र जनपद मेरठ के रूप में हुई। दोनों घायल गोकशों को उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया है। पुलिस ने मौके से एक जीवित गोवंश, गौकशी में औजार, अवैध तमंचे एक बाइक बरामद की है। पुलिस की प्रारम्भिक जानकारी में दोनों गोकश सक्रिय एवं अभ्यस्त अपराधी है। इनके विरुद्ध विभिन्न जनपदों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button