अन्तर्राष्ट्रीयउत्तराखंडछत्तीसगढ़झारखण्डदिल्लीपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीयहरियाणाहिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रिंस फिलिप के निधन पर दुख जताया

नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2021 (दस्तक टाइम्स) :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति और ड्यूक ऑफ एडिनबरा प्रिंस फिलिप के निधन पर दुख जताया है। प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को निधन हो गया था।

शुक्रवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्यूक ऑफ एडिनबरा प्रिंस फिलिप के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि मेरी संवेदनाएं ब्रिटेन के लोगों और शाही परिवार के साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा, “सेना में उनका एक उल्लेखनीय करियर रहा और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई।” 

प्रिंस फिलिप का जन्म 10 जून, 1921 को हुआ था। प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर समय विंडसर कैसल में ही रहे। दोनों ने गत जनवरी में एक साथ कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। 

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button