उत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी होलिका दहन की बधाई

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होलिका दहन के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुखी व समृद्धिशाली जीवन की कामना की है।

बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि आइए हम सभी होलिका दहन के इस पावन अवसर पर सामाजिक बुराइयों, विषमताओं, कुरीतियों और नकारात्मकता का दहन कर एक नई सोच, आचरण और उमंग के साथ नए भारत का निर्माण करें।

गौरतलब है कि होली के एक दिन पूर्व सन्ध्या को होलिका दहन (छोटी होली) किया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। लोग अग्नि की परिक्रमा भी करते हैं। होलिका दहन (छोटी होली) की तैयारी त्योहार से कुछ दिन पहले शुरू हो जाती हैं। जिसमें लोग सूखी टहनियाँ, सूखे पत्ते इकट्ठा करते हैं। फिर फाल्गुन पूर्णिमा की संध्या को अग्नि जलाई जाती है और रक्षोगण के मंत्रो का उच्चारण किया जाता है। यह त्योहार भगवान विष्णु द्वारा अपने भक्त प्रह्लाद को बचाने के लिए शैतान होलिका के वध का प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button