अपराधउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस चौकी के चक्कर काट रहे परिजन

लखनऊ : लखनऊ की कमिश्नरेट पुलिस के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में बहराइच के मूल निवासी आरिफ नामक युवक ने विभवखंड के किराये के मकान में खाना बनाने वाली महिला की 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के सात दिनों के बाद भी पीड़ित किशोरी के परिजन पुलिस चैकी के चक्कर काट रहे हैं।

आर.एन.त्रिपाठी झाड़ते हैं रौब

विभूतिखंड थाना की पुलिस चौकी पर तैनात आर.एन.त्रिपाठी ने वर्दी का रौब झाड़ते हुए पीड़ित किशोरी के परिजन को पहले बुलाया और लिखित शिकायत के लिए प्रार्थना पत्र लिखने को कहा। इसके बाद दूसरी बार बुलाया तो आरिफ से समझौता कराने का प्रयास किया। एक दिन बाद फिर बुलाया और इस बार किशोरी के पिता पर समझौता कर लेने का दबाव बनाया। बीते बुधवार को पुलिस चौकी पहुंचे परिजनों को उन्होंने भगा दिया।

यह भी पढ़े:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के नए भवन का किया शिलान्यास – Dastak Times 

पीड़ित किशोरी की मां का कहना है कि वह लोगों के यहां खाना बनाने का काम करती है। उसके पति हनीमैन मंडी में मजदूरी करते हैं। वह बीते दिनों आरिफ के यहां भी खाना बनाने का काम पायी थी। वह हमेशा अकेले ही जाती थी, जब एक दिन पुत्री के साथ गयी तो उसके ऊपर आरिफ की नियत खराब हो गयी। वह रसोई में पहुंची ही थी कि उसकी पुत्री पीछे दिखायी नहीं दी तो उसने खोजना शुरु किया।

आरिफ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था

उन्होंने बताया कि पुत्री को खोजने पर नीचे के तल पर बाथरुम में उसकी आवाज सुनायी पड़ी। उसने धक्का मारकर बाथरुम का गेट खुलवाया तो आरिफ उसके पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। वह अपनी पुत्री को लेकर वहां से निकल भागी। घटना की बात उसने अपने पति से बतायी तो वे पुलिस चैकी गये। जहां एफआईआर दर्ज कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

बता दें कि उक्त घटना के बाद विभवखंड क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है और विभूतिखंड थाने की पुलिस के कार्यशैली पर आम लोग सवालिया निशान लगा रहे हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button